खबर शहर , यूपी: संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत के बाद बदल गए आश्रम के नियम, इन कार्यों पर लगी पाबंदी; आया नया अपडेट – INA

वृंदाव के संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत की घटना जहां पुलिस एक एक बिंदु पर पड़ताल कर रही है, वहीं आश्रम में भी सख्ती नजर आ रही है। संत प्रेमानंद महाराज यमुना विहार गुंज में हैं, लेकिन केलिकुंज में घटना के बाद सख्ती का माहौल है। गली में लोगों को बेवजह खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। आश्रम से जुडे़ सूत्र बताते हैं कि जल्द ही दीक्षित परिकरों के लिए के लिए नए नियम बनाए जाएंगे।