Sports- एशियन गेम्स 2026: लवलीना की फाइनल में एंट्री, स्वर्ण पर नजरें; प्रिया का सफर कांस्य पर थमा; कपिल से भी उम्मीद -#INA

एशियन गेम्स 2026 में मुक्केबाजी से भी खुशखबरी सामने आई है। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने फाइनल में जगह बना ली है और अब उनकी नजरें मुक्केबाजी में स्वर्ण जीतने पर होंगी। वहीं, प्रिया घंघस को सेमीफाइनल में हार मिली और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अब पुरुषों में कपिल पोखरिया से भी पदक की उम्मीद है। उनका सेमीफाइनल मुकाबला थोड़ी देर में खेला जाएगा।