Sport : 1 दिन में 4 गोल्ड! नीरू ढांडा और कायन चेनाई ने सोने पर साधा निशाना, दिलाया एशियन गेम्स 2026 में भारत को 9वां स्वर्ण पदक #INA

Neeru Dhanda and Kynan Chenai : एशियन गेम्स 2026 में एक ही दिन में भारत को चार गोल्ड मेडल मिल गए हैं. नीरू ढांडा और कायन चेनाई की जोड़ी ने भारत को शूटिंग में गोल्ड मेडल दिला दिया है. भारत की नीरू ढांडा और कायन चेनाई की मिक्स्ड टीम ने मिक्स्ड ट्रैप टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है. इसके साथ ही शूटिंग में भारत के नाम एक और गोल्ड मेडल आ चुका है. इससे पहले नीरू ढांडा ने व्यक्तिगत रूप से कल यानी 29 सितंबर को भारत को गोल्ड मेटल शूटिंग में दिलाया था.
नीरू और कायन ने दिलाया शूटिंग में गोल्ड मेडल
अब एक दिन बाद ही नीरू ने फिर से भारत को एक और गोल्ड मेडल अपने जोड़ीदार के साथ मिलकर दिला दिया है. नीरू और कायन ने कुल 40 शॉट में से 34 शॉट पर सटीक निशाना साथा और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही इन दोनों ने 34 शॉट के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी बना डाला है. ये भारत का एशियन गेम्स 2026 में 9वां गोल्ड मेडल हैं. इसके साथ ही भारत के मेडल की संख्या अब 57 पहुंच गई. अब भारत मेडल टैली में 8वें नंबर पर पहुंच चुका है.
India’s mixed team of Neeru Dhanda & Kynan Chenai clinch Gold in Mixed Trap Team event.
Many congratulations. What a finish! #Cheer4Bharat #AsianGames2026@Media_SAI @WeAreTeamIndia @IndiaSports pic.twitter.com/gxlL0D6bQy
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 30, 2026
मिक्स्ड ट्रैप इवेंट के फाइनल में नीरू और कियान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली सीरीज में 6 प्वाइंट हासिल किए, जबकि दूसरी सीरीज में यह भारतीय जोड़ी 16 प्वाइंट अर्जित करने में कामयाब रही. तीसरी सीरीज के अंत तक भारत ने 26 प्वाइंट हासिल किए और चौथी और आखिरी सीरीज में स्कोर को 34 पर पहुंचाकर गोल्ड मेडल जीत लिया.
भारतीय जोड़ी ने कतर को चटाई धूल
शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और कियान चेनाई की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया है. नीरू और कियान की जोड़ी ने 34 प्वाइंट्स अर्जित करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. कतर ने 32 प्वाइंट्स हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया. वहीं चीन 23 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल रहा है. ईरान फाइनल में 12 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर मौजूद रहा है.
AND ITS A GOLD MEDAL 🔥🔥🔥
INDIA WIN 🥇 in TRAP MIXED TEAM EVENT (SHOOTING)
Neeru Dhanda & Kynan Chenai finished on top scoring 34 points in Final, which is NEW ASIAN RECORD #AG2026withIAS #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/8BkoPxc7NB
— India_AllSports (@India_AllSports) September 30, 2026
नीरू ने तीन मेडल किए अपने नाम
इसके साथ ही नीरू का एशियन गेम्स 2026 में तीसरा मेडल है. उन्होंने इस बार अपने नाम का ढंका चारो ओर बजा दिया है. नीरू ने महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. वह ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं.
तीरंदाजी में भारत ने जीते 3 गोल्ड
भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने देश को दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया. चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा की तिकड़ी ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद आर्चरी के मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया. उन्होंने रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को शूट-ऑफ में हराया.
INDIAN MEN’S COMPOUND TEAM WIN THE GOLD MEDAL AT ASIAN GAMES 2026! 🥇
– Defeated China 🇨🇳 238-237 in Finals
3/3 GOLD FOR INDIAN COMPOUND ARCHERY!
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/gSgig6sLi2
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 30, 2026
इंडियन मेन्स कंपाउंड टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने फाइनल में चीन को 238-237 से हराया और एक ही दिन में आर्चरी में भारत को तीन गोल्ड मेडल दिला दिए. भारत को साहिल जाधव, कुशाल दलाल और गणेश मणि ने गोल्ड दिलाया है. ये आज ही के दिन का साहिल जाधव का दूसरा गोल्ड मेडल है.
ये भी पढ़ें : डबल धमाल! एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला 8वां गोल्ड मेडल, चिकिथा और साहिल ने तीरंदाजी में देश को दिलाया दूसरा पदक
1 दिन में 4 गोल्ड! नीरू ढांडा और कायन चेनाई ने सोने पर साधा निशाना, दिलाया एशियन गेम्स 2026 में भारत को 9वां स्वर्ण पदक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,