Tach – 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा…मात्र ₹20,999 कीमत! Xiaomi ने मार्केट में उतारा धांसू 5G स्मार्टफोन

Redmi ने अपने बजट 5G स्मार्टफोन लाइनअप को और मजबूत करते हुए Redmi 17C 5G को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. ये फोन कंपनी के हाल ही में पेश किए गए Redmi 17 5G के बाद बजट कैटेगरी में दूसरा मॉडल है. ग्लोबल वर्जन से डिजाइन और स्पेसिफिकेशन में पूरी तरह मेल खाता ये हैंडसेट मीडियाटेक के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, बड़ी 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले बड़े डिस्प्ले के साथ आता है. कंपनी ने इसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन्स में पेश किया है.

कीमत किफायती रखते हुए रेडमी ने 4GB रैम वाले बेस वेरिएंट को 20,999 रुपये और 6GB रैम वाले को 22,999 रुपये पर रखा है. फोन 7 अक्टूबर से अमेज़न और शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ये लॉन्च उन यूजर्स के लिए खास है जो लंबी बैटरी लाइफ, 5G कनेक्टिविटी और बेसिक कैमरा परफॉर्मेंस को प्रायोरिटी देते हैं. आइए इसकी डिजाइन से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं.

डिजाइन डिटेल

रेडमी 17C 5G का डिजाइन सिंपल लेकिन व्यावहारिक है. फोन की थिकनेस महज 7.99 mm है और वजन करीब 211 ग्राम है. इसका डायमेंशन 171.56 x 79.47 x 7.99 mm है. IP64 रेटिंग के कारण ये धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है. कलर ऑप्शन में कॉफी ब्रू, डार्क नाइट और पर्पल डॉन शामिल हैं. साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सेफ्टी की सुविधा देता है.

Redmi 17C 5G की डिस्प्ले

इसमें 6.9-इंच का HD+ (720 x 1600 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन लगा है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. हाई ब्राइटनेस मोड में अधिकतम 810 निट्स की चमक मिलती है. टच सैंपलिंग रेट 240 Hz तक है. इसमें 16.7 मिलियन कलर्स और 83 प्रतिशत NTSC कवरेज है. TUV Rheinland की लो ब्लू लाइट, सर्केडियन फ्रेंडली और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन भी मिले हैं, जो आंखों के आराम के लिए फायदेमंद हैं.

स्टोरेज और परफॉरमेंस

परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट काम करता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है. ग्राफिक्स के लिए माली-G57 MC2 GPU लगा है. रैम 4GB या 6GB LPDDR4x विकल्पों में उपलब्ध है और वर्चुअल रैम से इसे 6GB तक बढ़ाया जा सकता है. स्टोरेज 128GB UFS 2.2 है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक एक्सटेंड किया जा सकता है. ऑपरेटिंग सिस्टम Xiaomi का हाइपरओएस 3 है, जो एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड है.

कैमरा सेटअप

रियर साइड पर सिंगल 50-मेगापिक्सल सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ है, जो 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. फ्रंट में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला है. इसमें एचडीआर, सॉफ्ट-लाइट रिंग, पोर्ट्रेट, टाइम-लैप्स और नाइट मोड जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

चार्जिंग और कनेक्टिविटी

बैटरी की क्षमता 6,000 mAh है और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी में 5G, 4G LTE, डुअल-सिम, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ GPS, GLONASS, गैलीलियो और बेइडू शामिल हैं. सेंसर लिस्ट में एम्बिएंट लाइट, एक्सेलेरोमीटर और ई-कंपास हैं.

कुल मिलाकर Redmi 17C 5G बजट 5G सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ और बुनियादी फीचर्स का अच्छा पैकेज पेश करता है. 7 अक्टूबर से बिक्री शुरू होने के साथ ये उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है, जो बिना ज्यादा खर्च किए रोजमर्रा के कामों के लिए बढ़िया स्मार्टफोन चाहते हैं.


Source link

Back to top button