Sports- Asian Games 2026 Live:तीरंदाजी में ऐतिहासिक स्वर्ण पर भारत की नजर, फाइनल मुकाबला शुरू, क्या आएगा एक और सोना? – Asian Games 2026 Live: India Match Gold In Archery, Boxing Wrestling Womens Hockey Live Updates Medals Tally -#INA

06:50 AM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: सेपकटकरॉ में भारतीय महिलाओं का अभियान खत्म
भारतीय महिला टीम सेपकटकरॉ के क्वाड्रेंट स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में भारत को थाईलैंड के हाथों 10-15, 4-15 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारतीय टीम का एशियन गेम्स अभियान समाप्त हो गया। भारत ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं रहा।
06:49 AM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में भारत का ऐतिहासिक फाइनल में प्रवेश
भारतीय रिकर्व टीम ने इतिहास रच दिया! दो बार कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय महिला रिकर्व टीम ने इस बार कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। भारत ने सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। तीसरे सेट की शुरुआत चीन ने 7 अंक के साथ की। इसके बाद उसने 10 और 8 अंक हासिल किए और सेट के आधे चरण तक उसका स्कोर 25/30 था।
भारत की ओर से कीर्ति ने अपने पहले तीर पर 9 अंक हासिल किए। अंकिता ने 8 अंक जोड़े, जबकि कुमकुम ने 9 अंक लेकर भारत का स्कोर 26 कर दिया। चीन ने रोटेशन का अंत 9, 9 और 8 अंक के साथ किया और उसका स्कोर 51/60 रहा। भारत को सेट बराबर करने के लिए 25 और इसे जीतने के लिए 26 अंक चाहिए थे।
कीर्ति ने 9 अंक से शुरुआत की। अंकिता ने 8 अंक जोड़े और इसके बाद कुमकुम ने 8 अंक हासिल किए। इससे भारत ने सेट बराबर किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने चीन को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में उसका सामना दक्षिण कोरिया से होगा।
06:46 AM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: दो अक्तूबर का प्रीव्यू
दो अक्तूबर का दिन भी एशियन गेम्स में भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में पदक की दौड़ में होंगे और देश की नजरें दिनभर होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबलों पर रहेंगी। दिन की शुरुआत सुबह गोल्फ और तीरंदाजी के मुकाबलों से होगी। इसके बाद कुश्ती के मुकाबले शुरू होंगे। दीपांशी, प्रिया मलिक, सुजीत और रजत रूहल अपने-अपने वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। सभी की कोशिश प्रतियोगिता में . बढ़ने और पदक की दौड़ में बने रहने की होगी।
तीरंदाजी में भी भारत के पास पदक जीतने के मौके होंगे। महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में पदक के मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय तीरंदाज इन मुकाबलों में स्वर्ण पदक पर निशाना साधेंगे। साइकिलिंग में भी कई महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे। पुरुष मैडिसन का फाइनल, महिला ओम्नियम के अंतिम चरण और पुरुष कीरिन पर नजर रहेगी। मुक्केबाजी में भी भारत के लिए बड़ा दिन होगा। तीन भारतीय खिलाड़ी स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरेंगे। लवलीना बोरगोहेन, परवीन और अंकुश अपनी-अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। तीनों की कोशिश अपने अभियान का अंत स्वर्ण पदक के साथ करने की होगी।
दोपहर में कुश्ती का मैदान भारत के लिए पदकों की बड़ी उम्मीद लेकर आएगा। पुरुषों के 65 किग्रा और 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल दिन के प्रमुख मुकाबलों में शामिल होंगे। इसके अलावा कई भारतीय पहलवान कांस्य पदक के मुकाबलों में भी उतरेंगे। इसके बाद दिन का सबसे बड़ा टीम मुकाबला होगा। दोपहर 3:30 बजे भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में चीन के खिलाफ उतरेगी। इस मुकाबले में एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक दांव पर होगा। भारतीय टीम की नजर खिताबी जीत के साथ देश की पदक तालिका में एक और स्वर्ण जोड़ने पर होगी।
सुबह के शुरुआती मुकाबलों से लेकर दोपहर के पदक मुकाबलों तक 2 अक्टूबर भारतीय दल के लिए काफी अहम रहने वाला है। तीरंदाजी, कुश्ती, मुक्केबाजी, साइकिलिंग और हॉकी में भारतीय खिलाड़ी देश के पदक खाते को और मजबूत करने के इरादे से उतरेंगे।
06:40 AM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में ऐतिहासिक स्वर्ण पर भारत की नजर, फाइनल मुकाबला शुरू, क्या आएगा एक और सोना?
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स में दो अक्तूबर का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। तीरंदाजी, कुश्ती, मुक्केबाजी और हॉकी में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए उतरेंगे। महिला हॉकी टीम फाइनल में चीन से भिड़ेगी, जबकि तीरंदाजी में भी स्वर्ण पदक के मुकाबले होंगे।