अमेरिका से 9000 सैनिक, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट रवाना:ईरान पर हमले की तैयारी, ट्रम्प ने चुनाव के बाद हमले की बात कही थी- INA NEWS

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी और बढ़ा दी है। करीब 9,000 अतिरिक्त सैनिकों के साथ वह अपना तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर ‘थियोडोर रूजवेल्ट’ भी क्षेत्र में भेज रहा है। अक्टूबर के आखिर तक मिडिल ईस्ट में तीन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात हो सकते हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान पर नए हमलों की चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर हमले की बात की थी। क्षेत्र में दो अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर बचे थे अमेरिका जिस नए सैन्य बेड़े को पश्चिम एशिया भेज रहा है, उसमें USS थियोडोर रूजवेल्ट एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल है। इसके साथ USS माकिन आइलैंड और अन्य युद्धपोत भी क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अक्टूबर के अंत तक पश्चिम एशिया में अमेरिका के 3 विमानवाहक युद्धपोत तैनात हो सकते हैं। फिलहाल USS जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश और USS जॉर्ज वॉशिंगटन पहले से वहां मौजूद हैं। अगस्त में USS अब्राहम लिंकन की वापसी के बाद क्षेत्र में दो अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर बचे थे, अब थियोडोर रूजवेल्ट के पहुंचने पर इनकी संख्या फिर तीन हो सकती है। इसके अलावा USS बॉक्सर समेत कई अन्य युद्धपोत भी क्षेत्र में तैनात हैं। 2003 के बाद यह दूसरी बार होगा, जब अमेरिका एक साथ 3 एयरक्राफ्ट कैरियर पश्चिम एशिया में तैनात करेगा। अमेरिकी सैन्य मौजूदगी 20 हजार के पार हो सकती है नई तैनाती के बाद पश्चिम एशिया में अमेरिकी नौसेना और मरीन कर्मियों की संख्या 20 हजार से ज्यादा हो सकती है। इनके समर्थन के लिए सैकड़ों सैन्य विमान भी क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। ट्रम्प ने ठुकराया ईरान का सीजफायर प्रस्ताव टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने ईरान के हालिया युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की पेशकश भी की थी, लेकिन ट्रम्प के मुताबिक पूरा प्रस्ताव अमेरिका के लिए काफी नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि 3 नवंबर के चुनाव के बाद ईरान पर बमबारी बढ़ाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ——————— ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है: ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान के को-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |