Sports- 44 साल का इंतजार होगा खत्म?: महिला हॉकी टीम का चीन से सामना, स्वर्ण और ओलंपिक टिकट दांव पर; किसका पलड़ा भारी -#INA

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम एशियन गेम्स के महिला हॉकी फाइनल में गत चैंपियन चीन के खिलाफ शुक्रवार को उतरेगी। इस दौरान महिला टीम की नजरें 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालिफाई करने पर लगी होंगी। टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रहने के बाद पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा लॉस एंजिलिस में दो साल बाद होने वाले खेलों का सीधे टिकट कटाना है। मौजूदा फॉर्म और विश्व कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को देखते हुए यह संभव भी लग रहा है, बस अपेक्षाओं के दबाव से पार पाना होगा। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button