Technology, प्रोजेक्ट सनकैचर: स्पेस पहुंचे गूगल के Ai चिप्स, सैटेलाइट का सफल लॉन्च; क्या अंतरिक्ष में बनेंगे डेटा सेंटर? – Google Takes Ai Space: Project Suncatcher Satellite Successfully Launched — INA

सार
गूगल ने प्लैनेट लैब्स और स्पेसएक्स के साथ मिलकर अंतरिक्ष में अपना पहला प्रोटोटाइप सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। ‘प्रोजेक्ट सनकैचर’ के तहत भेजे गए इस सैटेलाइट में गूगल के खास TPU चिप्स लगे हैं। आइए समझते हैं इस एतिहासिक मूनशॉट प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से।

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। कंपनी ने अंतरिक्ष में कंप्यूटिंग पावर रखने के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में पहली सफलता हासिल कर ली है। गूगल ने अपने पार्टनर प्लैनेट लैब्स और स्पेसएक्स के साथ मिलकर एक प्रोटोटाइप सैटेलाइट का सफल लॉन्च किया है। यह किसी भी बड़ी टेक कंपनी की ओर से अंतरिक्ष में एआई चिप्स भेजकर उनके वास्तविक परीक्षण की पहली एतिहासिक शुरुआत है।
कैसे हुआ यह लॉन्च?
यह सैटेलाइट स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-18 (Transporter-18) राइडशेयर मिशन के जरिए फाल्कन-9 (Falcon-9) रॉकेट से लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस (Vandenberg Space Force Base) से हुई। सफल लॉन्च के बाद सुंदर पिचई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि ‘मुझे वह पहली मीटिंग याद है जिसमें टीम ने स्पेस में कंप्यूट रखने का आइडिया पेश किया था, बहुत रोमांचक विचार। आज हमारे पार्टनर @planet के प्रोटोटाइप सैटेलाइट का सफल लॉन्च दिखाता है कि हम कितनी दूर आ चुके हैं… और अभी कितना . जाना बाकी है। @SpaceX को धन्यवाद लिफ्ट के लिए, बूस्टर लैंडिंग भी शानदार रही ‘