UP News: जया पाल को बीजेपी OBC मोर्चा में जिम्मेदारी, कौशल किशोर के बेटे को भी मिला पद – INA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ा दांव चला है. प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में मारे गए उमेश पाल की पत्नी जया पाल को बीजेपी ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है. बीजेपी ने जया पाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा यानी OBC मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपने विभिन्न मोर्चों की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया है. इसी लिस्ट में जया पाल के साथ पूर्व मंत्री कौशल किशोर के बेटे का नाम भी शामिल है.

गौरतलब है कि जया पाल के पति उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल, बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह थे. उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ समेत कई लोगों को FIR में नामजद किया गया था. हत्याकांड के बाद जया पाल लगातार अपने पति के लिए न्याय की मांग करती रही हैं.

अब BJP संगठन में मिली जिम्मेदारी

उमेश पाल की हत्या के बाद पत्नी जया पाल ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया था. अब बीजेपी ने जया पाल को संगठन में जिम्मेदारी देते हुए OBC मोर्चा की प्रदेश टीम में शामिल किया है. उन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया है. बीजेपी की नई टीम में जया पाल के अलावा प्रयागराज की पूजा बिंद को भी OBC मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाया गया है. वहीं पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता सिंह को महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है.

कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर को SC मोर्चा में पद

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और मोहनलालगंज के पूर्व सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. यह नियुक्ति इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पिछले कुछ समय से कौशल किशोर की बीजेपी से नाराजगी की खबरें सामने आ रही थीं. कौशल किशोर ने पार्टी से नाराजगी जताते हुए अपने बेटे के लिए टिकट की मांग की थी और दूसरे राजनीतिक विकल्पों पर विचार करने के संकेत भी दिए थे.

नाराजगी दूर करने से लेकर सामाजिक पहुंच बढ़ाने तक

कौशल किशोर की नियुक्ति के मामले में एक अहम पहलू यह है कि उनके बेटे को संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका सार्वजनिक रुख बदला दिखाई दे रहा है. वह अब सोशल मीडिया पर बीजेपी के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जता रहे हैं. वहीं जया पाल की नियुक्ति को मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है.

जया पाल को बीजेपी OBC मोर्चा में जिम्मेदारी, कौशल किशोर के बेटे को भी मिला पद


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button