Sport : युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट, बचपन को याद कर बोली बड़ी बात #INA

Yuzvendra Chahal Retirement : भारतीय क्रिकेट युजवेंद्र चहल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया के लिए लगातार लंबे समय तक अपनी लेग स्पिन से बल्लेबाजों का शिकार करने वाले चहल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने संन्यास का ऐलान किया है. युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस को बताया कि उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब वो कभी भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. चहल ने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है.
चहल ने पर पोस्ट कर दी संन्यास की जानकारी
युवजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैंने जो पहली क्रिकेट बॉल पकड़ी थी, वह रेड बॉल थी. मैं 10 साल का था और मुझे तब कोई अंदाजा नहीं था कि मुझे इस खेल से इतना प्यार हो जाएगा. मेरे लिए रेड-बॉल क्रिकेट कभी भी सिर्फ एक और फॉर्मेट नहीं था. यहीं पर मैंने सब्र, कैरेक्टर, मजबूती और घंटों तक मैदान पर रहने हर रन और हर विकेट के लिए लड़ने की असली खुशी का मतलब सीखा. मैंने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच लॉर्ड्स में खेला, ये शब्द कहना इमोशनल है क्योंकि टेस्ट कैप हमेशा एक सपना था, जिसे मैंने कई सालों तक अपने साथ रखा. हो सकता है कि यह न हुआ हो लेकिन मैं अपने सफर से सच में खुश हूँ और इस फॉर्मेट में मुझे मिले हर मौके के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं’.
View this post on Instagram
चहल ने पोस्ट में आगे लिखा कि, ‘रेड बॉल ने मुझे मेरी जिंदगी की कुछ सबसे खूबसूरत यादें दीं और कोई भी चीज इसे कभी नहीं छीन सकती लेकिन मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं. अपने देश के लिए खेलने की भूख अभी भी जिंदा है. मुझे लगता है कि मुझमें अभी भी क्रिकेट बाकी है और मैं वन-डे और T20 फॉर्मेट में एक और मौका पाने के लिए अपना सब कुछ लगा दूंगा. हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन मिस्टर रणबीर सिंह महिंद्रा सर और मिस्टर अनिरुद्ध सिंह चौधरी सर को मेरे पूरे सफर में लगातार सपोर्ट, भरोसे और विश्वास के लिए खास धन्यवाद. 10 साल के बच्चे के तौर पर अपनी पहली रेड बॉल पकड़ने से लेकर अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास गेम खेलने तक यह एक जबरदस्त सफर रहा है’.
ये भी पढ़ें : IND vs WI 3rd ODI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच जहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच, जानिए वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट, बचपन को याद कर बोली बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,