खबर शहर , गर्ल्स हॉस्टल में झगड़ा: लाइफ साइंस की दो छात्राओं से भिड़ गई बीटेक छात्रा, अब कुलपति ने उठाया ये सख्त कदम – INA

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित 100 महिला छात्रावास में छात्राओं के बीच मारपीट हुई। लाइफ साइंस की दो छात्राओं और एक बीटेक छात्रा के बीच विवाद हुआ। घटना के बाद हॉस्टल प्रशासन ने तीनों छात्राओं को छात्रावास से बाहर कर दिया।


छात्राओं को हॉस्टल से बाहर किए जाने के बाद उनके परिजन कुलपति प्रो. आशु रानी से मिलने पहुंचे। परिजन ने मामले में कार्रवाई और छात्राओं को हॉस्टल से बाहर करने पर अपनी बात रखी। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर से मामले को सुलझाने की पहल की गई। जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

हॉस्टल वार्डन डॉ. रत्ना पांडे ने बताया कि तीनों छात्राओं के बीच किसी बात पर मारपीट हुई थी। गठित कमेटी पूरे प्रकरण की जांच करेगी और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। वार्डन ने बताया कि फिलहाल मामला सुलझा दिया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर . की कार्रवाई तय की जाएगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button