दिल्ली में बुजुर्ग कपल को कार ने टक्कर मारी:दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे; महिला ड्राइवर गिरफ्तार, घायलों को देखने क्रेटा से उतरी, फिर भागी- INA NEWS

दिल्ली के किर्ती नगर में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे एक बुजुर्ग कपल को क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसा आर्य समाज मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग कपल की पहचान 79 साल के दयानंद तंगरा और उनकी 71 साल की पत्नी कुसुम तंगरा के रूप मे की गई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कार चला रही 49 साल की नवलीन कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह हादसे के बाद अपनी क्रेटा से उतरी और घायल दयानंद को देखने के बाद मौके से फरार हो गई थी। 6 विजुअल्स में देखिए पूरी घटना…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button