UP News: Aaj Ka Mausam: बस 24 घंटे और…दिल्ली में फिर बरसेंगे मेघ, UP से हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, जानें 22 राज्यों का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: भारत के अलग-अलग भागों में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. कुछ सप्ताह पहले बंगाल की खाड़ी बने तूफान के कारण कई राज्यों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई. अब एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने वाला है, जिससे कई राज्यों में तूफानी हवा के साथ ही मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है. आईएमडी ने कल यानी 6 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई है. कल राज्य में तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं तापमान की बात करें तो आज प्रदेश में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यूपी-बिहार और झारखंड में बारिश
आज से लेकर 10 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल यानी 6 से 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. बिहार में आज बरसात होने का अनुमान है. बिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं. झारखंड में आज से 9 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है.
राजस्थान और एमपी में साफ रहेगा मौसम
राजस्थान में मॉनसून की विदाई हो चुकी है. आज प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने वाला है. तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है. मध्य प्रदेश में आज और कल कहीं बारिश नहीं होगी. दिनभर धूप खिलेगी, जिससे दिन में गर्मी का अहसास होगा, तो वहीं रात में तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंड महसूस होगी.
पूर्वोत्तर भारत में मौसम रहेगा सक्रिय
पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर आज से 10 अक्टूबर तक हल्की से छिटपुट बारिश का अनुमान है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 10 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.
दक्षिण भारत में भी बारिश
तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज से 10 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां देखमे रो मिल सकती हैं. तेलंगाना में आज और कल, जबकि केरल और माहे में 7 और 8 अक्टूबर को बारिश की संभावना है.
हिमाचल-उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में आज से 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी इस अवधि में तेज हवा के साथ बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली: उस्मानपुर में गैंगस्टर राशिद केबल वाला के दो गुर्गों का एनकाउंटर पैर में लगी गोली; क्या है लॉरेंस से कनेक्शन?
Aaj Ka Mausam: बस 24 घंटे और…दिल्ली में फिर बरसेंगे मेघ, UP से हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, जानें 22 राज्यों का हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,