Sport : IND vs WI : टी20 सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के कौन से 10 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, जानिए कैसे हैं किसके आंकड़े #INA

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप दोनों सीरीज जीतना चाहेंगे. वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में मिली हार को भुलाकर टी20 सीरीज जीतना चाहेंगे. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम वनडे के बाद टी20 की ट्रॉफी भी अपने नाम करने चाहेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार यानी कल शाम 7 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला है.
उससे पहले आज हम भारत के पांच और वेस्टइंडीज के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस सीरीज में धमाल मचा सकते हैं और अपनी-अपनी विरोधी टीमों के लिए खतरा बन सकते हैं. तो आइए जानते हैं भारत और वेस्टइंडीज के 10 ऐसे खिलाड़ी जो इस सीरीज में धमाल मचा सकते हैं.
𝙅𝙖𝙗 𝙠𝙝𝙞𝙡𝙖𝙙𝙞 𝙝𝙤 𝙩𝙤𝙤𝙛𝙖𝙣𝙞, 𝙩𝙤𝙝 𝙠𝙝𝙚𝙡 𝙩𝙤𝙝 𝙝𝙤𝙜𝙖 𝙝𝙞 𝙖𝙖𝙨𝙢𝙖𝙣𝙞!🔥
Team India is ready for a cracker of a series against the West Indies! 🇮🇳🏏
Watch #INDvWI | 1st T20I 👉 TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/mlSL7htIvt
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 4, 2026
भारत के 5 खिलाड़ियों जो इस सीरीज में मचाएंगे धमाल
1 – अभिषेक शर्मा – भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज की टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. अभिषेक लंबे छक्के-चौके लगाने के लिए जाने जाते हैं. अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगा दिया था. इसके बाद एशियन गेम्स 2026 में भी अभिषेक का बल्ला खूब चला. उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. उन्होंने भारत के लिए 62 मैचों की 61 पारियों में 3 शतक और 13 अर्धशतकों के साथ 1926 रन बनाए हैं.
2 – ईशान किशन – भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से आतिशी पारी लगातार खेल रहे हैं. उन्होंने बल्ले के साथ लगातार रनों का अंबार लगाया है. ईशान टी20 इंटरनेशनल में इस साल अब तक 1005 रन बना चुके हैं. ईशान टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भी हैं. ईशान ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान ने 46 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. उन्होंने 61 टी20 मैचों की 61 पारियों में 1801 रन बनाए हैं.
3 – वैभव सूर्यवंशी – टीम इंडिया के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचा सकते हैं. वैभव टी20 में वेस्टइंडीज के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. उन्होंने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाप 21 बॉल में 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वैभव अब तक टीम इंडिया के लिए 8 मैचों की 8 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 246 रन बनाए हैं.
A fiery cameo by Vaibhav Sooryavanshi up top 🔥
He walks back for 38(21) and #TeamIndia are 62/3 after 7 overs.
Updates ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames pic.twitter.com/bmBm1W8Acn
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
4 – कुलदीप यादव – गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव अपना रंग बिखेर सकते हैं. वो वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को इस साल अब तक सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने को मिले हैं. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट निकाले हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले 9 मैचों में 17 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उनका इकोनॉमी भी 6.33 का रहा है.
5 – अर्शदीप सिंह – टीम इंडिया के बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी रफ्तार और बेहतरीन लाइन एंड लेंथ से खासा प्रभावित किया है. वो टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह से वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उन्होंने भारत के लिए 94 मैचों की 91 पारियों में कुल 140 विकेट हासिल किए हैं.
वेस्टइंडीज के 5 प्लेयर जो इस सीरीज में बिखेरेंगे जलवा
1 – शाई होप – वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान शाई होप ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 70 मैच खेले हैं और 68 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने इस दौरान 1,743 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 12 अर्धशथक भी शामलि हैं. अब वो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से खतरा बन सकते हैं.
Honours Board. ✨🏏
The work of a master . guide us . our highest successful chase. 🙌🏿#INDvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/SSjzq9Dr0g
— Windies Cricket (@windiescricket) October 4, 2026
2 – शिमरोन हेटमायर – तूफानी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 85 मैच खेले हैं और 75 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 1,678 रन बनाए हैं. हेटमायर के नाम टी20 इंटरनेशनल में 9 अर्धशतक दर्ज हैं. टीम इंडिया को हेटमायर से खतरा होगा.
3 – रोस्टन चेज – रोस्टन चेज ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 60 मैच खेले हैं और 44 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 846 रन बनाए हैं. उनके नाम 4 हाफ सेंचुरी भी दर्ज हैं. चेज गेंदबाजी में भी उपयोगी खिलाड़ी हैं और उनके नाम 40 विकेट दर्ज हैं. उनकी ऑलराउंड क्षमता वेस्टइंडीज की टी20 टीम को भारत के खिलाफ मजबूती प्रदान करती है.
4 – रोमारियो शेफर्ड – रोमारियो शेफर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 81 मैच खेले हैं और 57 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 909 रन बनाए हैं. उनके नाम सिर्फ 1 अर्धशतक मौजूद है. वो अपनी तेज गेंदबाजी से भी वेस्टइंडीज को फायदा दे सकते हैं. शेफर्ड ने 81 विकेट भी हासिल किए हैं. वो निचले क्रम में तेजी से रन बनाने और गेंदबाजी से योगदान देने वाले उपयोगी ऑलराउंडर हैं. वो भारत के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं.
5 – अकील होसेन – टीम इंडिया के खिलाफ अकील होसेन बॉल के साथ खतरानाक साबित हो सकते हैं. वो अपनी स्पिन के जाल में भारतीय बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं. वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 99 मैच खेले हैं और 38 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 307 रन बनाए हैं. बाएं हाथ के स्पिनर होसेन गेंदबाजी में काफी प्रभावी रहे हैं और उनके नाम 94 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें : क्या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पहला टी20 मैच? या लक्ष्मण के जाने और गंभीर के आने से बदल जाएगी तस्वीर
IND vs WI : टी20 सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के कौन से 10 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, जानिए कैसे हैं किसके आंकड़े
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,