यूपी – बाराबंकी: पल्हरी चौराहे के पास भीषण हादसा, लखनऊ के पिता-पुत्री की मौत – INA

यूपी के बाराबंकी में पल्हरी चौराहे के पास सोमवार सुबह हादसा हो गया। इसमें लखनऊ निवासी पिता-पुत्री की मौत हो गई। उनकी पहचान सदर कैंट थाना क्षेत्र के बिजनौर गांव निवासी मन्ना (45) और उनकी पुत्री सानिया (8) के रूप में हुई।




घायल होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत होने की पुष्टि की। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button