Sport : IND vs WI: भारत या वेस्टइंडीज कौन जीतेगा पहला टी20 मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड्स देख जानिए कौन है किस पर भारी #INA

IND vs WI T20I Head . Head : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज की पांच टी20 मैचों के लिए मेजबानी कर रही है. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच इस सीरीज की शुरुआत मंगलवार यानी 6 अक्टूबर से होने जा रही है. इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में है. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंडियन क्रिकेट टीम इन दोनों नंबर-1 टीम बनी हुई है. वहीं वेस्टइंडीज रैंकिंग के आधार पर दुनिया के 7वें नंबर की टीम है. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच कल यानी 6 अक्टूबर (मगंलवार) को लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि, किस टीम का पलड़ा किस पर भारी है. भारत या वेस्टइंडीज किसने सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले जीते हैं. आइए भारत और वेस्टइंडीज के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के जरिए जानते हैं.

भारत और वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को 20 मैचों में जीत मिली है. वहीं, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम सिर्फ 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इन दोनों टीमों के बीच 1 टी20 मैच बेनतीजा भी रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पिछले 5 टी20 मुकाबलों की बात करें तो, इंडिया ने 3 और वेस्टइंडीज ने 2 मुकाबले जीते है. ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम हर मामले में वेस्टइंडीज से आगे हैं.

पिछले मैच में किसने मारी थी बाजी

इन दोनों टीमें के बीच आखिरी बार टी20 मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खेला गया था. भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी भिड़ंत 1 मार्च 2026 को हुई थी. भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे, जिसके बाद टीम इंडिया ने बढ़िया चेज करते हुए 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था.

भारत और वेस्टइंडीज के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

इस सीरीज में टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेगी. भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इस सीरीज में आई है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम भारत के वनडे सीरीज हारने के बाद इस सीरीज में आ रही है. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. ये दोनों बल्लेबाज लंबे समय से रन बना रहे हैं. ईशान टी20 के नंबर-1 और अभिषेक टी20 के नंबर-2 बल्लेबाज हैं. 

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में अपना दमखम दिखाना चाहेगी. टीम के लिए शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ियों से उम्मीद होगी. इन खिलाड़ियों से  कैरेबियाई टीम दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. कप्तान शाई होप वनडे की शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. वहीं बॉल के साथ टीम के स्पिनर अकिल हुसैन भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

भारत का टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह ODI में कौन लेगा? वसीम जाफर ने बता दिए सटीक नाम, बोले- ‘यशस्वी जायसवाल और ….

IND vs WI: भारत या वेस्टइंडीज कौन जीतेगा पहला टी20 मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड्स देख जानिए कौन है किस पर भारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button