UP News: बिना बारिश कैसे डूब गया लखनऊ… साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित, कई मंदिरों में घुसा नदी का पानी – INA

उत्तर प्रदेश से भले ही मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन राजधानी लखनऊ में गोमती नदी तांडव मचा रही है. गोमती में लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से फैजुल्लागंज समेत कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. सोमवार को तो गोमती का पानी बढ़ते हुए जेहटा मॉल रोड तक पहुंच गया. अब प्रशासन ने एक बार फिर डरावना संदेश जारी किया है. प्रशासन के मुताबिक अगले 24 घंटे के अंदर गोमती के जलस्तर पर में दो फीट तक की बढोत्तरी हो सकती है.
संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर चले जाने की सलाह दी है. वहीं प्रभावित क्षेत्र के बाहर रह रहे लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा है. कहा जा रहा है कि नदी के जलस्तर पर में दो फीट की बढोत्तरी से भारी तबाही आ सकती है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस समय जेहटा-मॉल रोड गोमती में बाढ़ की चपेट में आ चुका है. कई इलाकों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है.
घरों-मंदिरों में घुसा गोमती का पानी
गोमती में लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी, दाऊद नगर, मेहंदी घाट, गुलाला घाट, हयात नगर समेत आसपास के दर्जनों कालोनियां जलमग्न हो गई हैं. इन कालोनियों में लोगों के घरों और मंदिरों में पानी भर गया है. नए बने प्रेरणा स्थल भी बाढ़ के पानी में डूब चुका है. इसके अलावा यहां घैला, अल्लू नगर डुगरिया आदि कालोनियों में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है. इसी प्रकार मिल्लत नगर के लोग बीते 4 दिनों से अपने घरों में कैद हैं. हालात को देखते हुए बिजली निगम ने 12 ट्रांसफार्मरों की बिजली बंद कर दी है.
पलायन के बाद घरों में चोरी
बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलभराव की वजह से लोग पलायन करने लगे हैं. अब तक 10 हजार से अधिक लोग पलायन कर भी चुके हैं. जबकि साढ़े तीन लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है. दूसरी ओर, पलायन के बाद खाली घरों में चोरी की वारदात भी तेजी से बढ़ी है. अब तक दर्जन भर लोगों ने पुलिस में चोरी की शिकायतें दर्ज कराई हैं.
बिना बारिश कैसे डूब गया लखनऊ… साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित, कई मंदिरों में घुसा नदी का पानी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,