Sport : खतरे की बजी घंटी! T20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए मुसीबत बनेगा ये खिलाड़ी, वनडे सीरीज में जड़े थे 239 रन #INA

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज से ठीक पहले वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड में एक ऐसे खतरनाक बल्लेबाज को शामिल किया है, जिसके आने से यकीनन भारतीय खेमे में चिंता बढ़ गई होगी. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को मुल्लांपुर में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान उंगली में चोट लग गई थी और वो अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं और उनकी जगह स्क्वाड में उस बल्लेबाज को शामिल किया गया है, जिसने वनडे सीरीज में तहलका मचाया था.
वेस्टइंडीज ने खतरनाक खिलाड़ी को किया टीम में शामिल
भारत के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही वेस्टइंडीज ने स्क्वाड में एक धाकड़ बल्लेबाज को शामिल किया है. दरअसल, तीसरे वनडे में चोटिल हुए एंड्रयू ज्वेल की जगह कैरेबियाई टीम ने आमिर जंगू को स्क्वाड में शामिल किया है और पूरी उम्मीद है कि उन्हें अंतिम ग्यारह में भी शामिल किया जाएगा.
हाल ही में भारत के साथ खेली गई वनडे सीरीज में जंगू ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और 3 मैचों में उन्होंने एक शतक लगाया था, 2 अर्धशतक जड़े थे. आमिर जंगू ने 3 मैचों में 119.50 के शानदार औसत से 239 रन बनाए थे. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोला था, जसप्रीत बुमराह सहित सभी की पिटाई की थी. ऐसे में अब इस खिलाड़ी के टी-20 टीम में शामिल होने से यकीनन भारतीय दल की चिंता बढ़ गई होगी.
West Indies make an addition . their squad ahead of their T20I series against India 👀https://t.co/k3iORHNTrF
— ICC (@ICC) October 5, 2026
कैसे लगी थी ज्वेल एंड्रयू को चोट?
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज एंड्रयू ज्वेल को भारत के साथ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान इंजरी हुई थी. यह चोट तब लगी जब एंड्रयू, भारत की पारी के 36वें ओवर में गुडाकेश मोती की गेंद पर कवर पर नमन धीर का कैच पकड़ रहे थे. एंड्रयू ने धीर को आउट करने के लिए कैच तो पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई.
उन्हें एक्स-रे और आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसमें स्कैन से पता चला कि कोई फ्रैक्चर नहीं है. घटना के तुरंत बाद एंड्रयू मैदान पर नहीं लौटे और बाद में न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड सफल चेज के दौरान बल्लेबाजी भी नहीं की. वह वेस्टइंडीज की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उन्हें T20I सीरीज से बाहर नहीं किया गया है. मगर, वह उनके पहले मैच खेलने पर संदेह है.
It only gets better for Amir, his third 5️⃣0️⃣+ score of the series. #INDvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/ZYY13ezu67
— Windies Cricket (@windiescricket) October 3, 2026
वनडे सीरीज के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमवन पावेल, कामिल पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमानियो शेफर्ड, शे होप, आमिर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, अखील हुसैन, गुदकेश मोटी, शमर स्प्रिंगर, क्वेंटिन सैम्पसन.
भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टी20 सीरीज का शेड्यूल
6 अक्टूबर: पहला टी20- इकाना स्टेडियम, लखनऊ
9 अक्टूबर: दूसरा टी20- जेएससीए स्टेडियम, रांची
11 अक्तूबर: तीसरा टी20- होल्कर स्टेडियम, इंदौर
14 अक्टूबर: चौथा टी20- राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद
17 अक्टूबर: पांचवां टी20- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
ये भी पढ़ें: ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ 2 खिलाड़ी हैं टीम में शामिल
खतरे की बजी घंटी! T20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए मुसीबत बनेगा ये खिलाड़ी, वनडे सीरीज में जड़े थे 239 रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,