Sport : IND VS WI : लखनऊ की बारिश बिगाड़ न दे मैच का मजा, यहां जानिए पहले टी-20 के दौरान कैसा रहेगा मौसम? #INA

IND VS WI Weather Report: 6 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. ये सीरीज 5 मैचों की होगी, जिसका पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इसपर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं और क्योंकि एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्कों पर बड़े-बड़े शॉट्स देखने को मिलना तय है. आइए इस मैच के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि पहले टी-20 मैच के दौरान लखनऊ के मौसम का हाल कैसा रहेगा?

मंगलवार को कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच लखनऊ में खेला जाएगा. इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मंगलवार को लखनऊ में 68% बारिश की संभावना है. जी हां, जहां सुबह बारिश की प्रिडिक्शन 68% है, वो रात में घटकर 25% हो रही है. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि मैच पर बारिश का असर पड़ सकता है.

हालांकि, मैच रद्द होने की कोई उम्मीद नहीं है. चूंकि, फॉरकास्ट के अनुसार तो बारिश आ सकती है, लेकिन वह ज्यादा देर के लिए होगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें एक रोमांचक मैच देखने को मिलना लगभग तय ही है.

ऐसा है भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी. इसका पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा टी-20 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. तीनों ही मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे, जिसके लिए टॉस 6.30 बजे से होगा.

टीम इंडिया का पलड़ा है भारी

IND VS WI के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को 20 मैचों में जीत मिली है. वहीं, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम सिर्फ 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इन दोनों टीमों के बीच 1 टी20 मैच बेनतीजा भी रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पिछले 5 टी20 मुकाबलों की बात करें तो, इंडिया ने 3 और वेस्टइंडीज ने 2 मुकाबले जीते है. ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम हर मामले में वेस्टइंडीज से आगे हैं.

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड?

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम का का टी20 रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. यहां भारत का 100 प्रतिशत जीत रहा है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है. इस मैदान पर पहला टी20 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 नवम्बर 2018 को खेला गया था, जिसमें भारत ने 71 रनों से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने यहां श्रीलंका को 62 रनों से हराया था. जबकि यहां खेले गए पिछले टी20 मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से धूल चटाई थी.

ये भी पढ़ें: खतरे की बजी घंटी! T20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए मुसीबत बनेगा ये खिलाड़ी, वनडे सीरीज में जड़े थे 239 रन

IND VS WI : लखनऊ की बारिश बिगाड़ न दे मैच का मजा, यहां जानिए पहले टी-20 के दौरान कैसा रहेगा मौसम?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button