खबर शहर , Agra News: 35 किसानों को वितरित की सरसों बीज की मिनी किट – INA

फतेहपुर सीकरी। सोमवार को बीज गोदाम पर भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने गोदाम प्रभारी सोनू खान के साथ 35 पंजीकृत किसानों को सरसों बीज की मुफ्त मिनी किट वितरित कीं।
मोहन सिंह चाहर ने बताया कि पीएम-32 सरसों बीज की मिनी किट किसानों को मुफ्त में दी जा रही है। वहीं, गिरिराज और आजाद महक प्रजाति के सरसों बीज की मिनी किट 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। बीज गोदाम प्रभारी सोनू खान ने जानकारी दी कि गोदाम पर सरसों बीज की कुल 1800 मिनी किट प्राप्त हुई हैं। अब तक लगभग 150 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 35 किसानों को मिनी किट वितरित की जा चुकी हैं। इस कार्यक्रम के दौरान महावीर प्रधान, राजवीर, बलवीर डाबर, हीरालाल, जगन्नाथ सिंह, राकेश कुमार, मुकेश कुमार मंडी मिर्जा, नानक चंद, गोविंद सिंह, छोटेलाल आदि उपस्थित रहे।