खबर शहर , Agra News: कालाबाजारी के आरोपी सचिव को डीएम ने किया निलंबित – INA

अछनेरा। ब्लॉक क्षेत्र के किसानों ने कुकथला स्थित सहकारी समिति में शनिवार देर रात डीएपी खाद के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में 112 कट्टों की लोडिंग का मामला उजागर किया है। डीएम मनीष बंसल के कड़े रुख के बाद सहकारिता विभाग ने कुकथला के सचिव वीरेंद्र विक्रम कैडर को निलंबित कर दिया है। हालांकि, विभाग की इस कार्रवाई से किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है।

किसान नेता चौधरी दलीप सिंह और भाजपा नेता प्रमोद चाहर, मोहन सिंह चाहर का आरोप है कि सरकारी खाद को निर्धारित समय के बाद ले जाने के मामले में आरोपी सचिव को केवल निलंबित किया गया है, जबकि विभाग की ओर से अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। उनका आरोप है कि विभाग सचिव को बचाने का प्रयास कर रहा है। रविवार को मामले के विरोध में किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह की अगुवाई में सोमवार को भी किसानों और ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। हंगामे के बाद सहकारिता विभाग ने एक जांच टीम गठित की। जांच में निर्धारित समय के बाद उर्वरक की लोडिंग, विभागीय निर्देशों की अनदेखी और लापरवाही सामने आने पर सचिव वीरेंद्र विक्रम कैडर को निलंबित कर दिया गया। व्यवस्था के लिए रायभा की सचिव नीतू भदौरिया को कुकथला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ग्रामीणों की ओर से वायरल वीडियो और अन्य शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी मनीष बंसल आगरा के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद सचिव के खिलाफ उसके खिलाफ प्राथमिकी की भी कार्यवाही की जाएंगी।

सतीश कुमार, एआर कोऑपरेटिव


Credit By Amar Ujala

Back to top button