खबर शहर , Agra News: छह सूत्री मांगों के लिए लखनऊ में 8 अक्तूबर को प्रदर्शन करेंगी आशाएं – INA

सैंया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पर कार्यरत 156 आशा बहुओं और संगिनियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार भर दी है। लखनऊ में आगामी 8 अक्तूबर को प्रस्तावित विशाल प्रदेशीय धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए सोमवार को उन्होंने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती को एक ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन में भाग लेने हेतु अनुमति मांगी।