खबर शहर , Agra News: मून स्कूल ओलंपिक्स में बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान – INA

आगरा। खेल मैदानों में बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए एक बड़ी पहल होने जा रही है। आयोजन समिति ने 20वें रिया अस्थाना मून स्कूल ओलंपिक्स को पूरी तरह बालिका खिलाड़ियों को समर्पित करने का निर्णय लिया है। बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियन टीम को रिया अस्थाना मेमोरियल ट्रॉफी और रनर-अप को इंद्रा बंसल मेमोरियल ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। इस प्रतियोगिता का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता बेटियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रत्ना अस्थाना को अध्यक्ष, बबीता पाठक को संयोजक और सुनैना कालरा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि बेटियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन की जरूरत है। संयोजक ने बताया कि कोई भी बेटी संसाधनों की कमी से पीछे न छूटे। संभावनाशील बालिका खिलाड़ियों को चिह्नित कर उन्हें . की कोचिंग के लिए गोद लिया जाएगा और आर्थिक व तकनीकी मदद दी जाएगी। उपाध्यक्ष ने कहा कि खेल बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जगाता है। हमारा प्रयास है कि हर बेटी पूरे आत्मबल के साथ मैदान में उतरे। प्रतियोगिता में 21 खेलों के मुकाबले होंगे, जिनमें बालक व बालिकाएं अंडर-10, अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में अपना दम दिखाएंगे।