Sport : संजू सैमसन VS वैभव सूर्यवंशी… कौन है बेहतर? पिछले 5 मैचों के आंकड़ों को देखकर खुद कीजिए फैसला #INA

Sanju Samson VS Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले हर किसी के मन में सवाल है कि क्या प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या फिर उन्हें एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ेगा. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के पिछले 5 मैचों के प्रदर्शन के बारे में बताते हैं, जिससे आप फैसला कर सकते हैं कि कौन सा खिलाड़ी फॉर्म है और किसे अंतिम ग्यारह में मौका मिलना चाहिए. साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि हेड कोच गौतम गंभीर ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर क्या कहा है.
पिछले 5 मैचों में संजू सैमसन का प्रदर्शन?
स्टार विकेटीकपर-बल्लेबाज संजू सैमसन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं. मगर, वह अक्सर टीम इंडिया से अंतर-बाहर होते रहे हैं. अब अगर पिछले 5 मैचों के प्रदर्शन की बात करें, तो संजू ने एशियन गेम्स 2026 में 3 मैच खेले, जिसमें उनका बल्ला नहीं चला. वह 9,7, 2 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई थीं. ऐसे में अगर संजू सैमसन के पिछले 5 मैचों पर गौर करें, तो उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं. इस तरह संजू ने पिछली 5 पारियों में 125 रन बनाए हैं.
Mirror celebrations, Sachin Tendulkar’s tweet, and pure batting instincts! 💥
We put #AbhishekSharma in the hot seat for a True or False challenge, and his answers did not disappoint! 🔥
Watch him next in #INDvWI | 1st T20I 👉 TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/Lr3n8xnR43
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी का पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन?
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और हर किसी को अपना फैन बना लिया है. सूर्यवंशी के पिछले मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो उन्होंने एक 90 प्लस स्कोर बनाया है. एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में वैभव को खिलाया गया था, जिसमें उन्होंने 15 रन की पारी खेली.
वहीं, श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 38 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले सूर्यवंशी ने जिम्ब्बावे के खिीलाफ 81, 20 और 50 रन की पारी खेली थी. वैभव ने पिछली 5 टी-20 पारियों में 2 फिफ्टी लगाई हैं. पिछली 5 पारियों में मिलाकर 204 रन बनाए हैं.
गौतम गंभीर ने प्लेइंग-11 को लेकर क्या कहा?
Gautam Gambhir: 🗣️
“If Vaibhav Sooryavanshi plays, then it’s going . be a tough conversation between me and whoever we leave out, whether it’s Abhishek Sharma or whether it’s Sanju Samson. So, we can’t suddenly ignore a combination that has created such an impact over the last… pic.twitter.com/zHwewXFMxY
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) October 5, 2026
भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच से पहले साफ हो चुका है कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करती नजर आएगी. स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार से बात करते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ेगा.
गंभीर ने कहा, “यह बहुत आसान है कि मैं बाहर के शोर को सुनकर लोकप्रिय फैसले ले लूं, लेकिन मेरे लिए ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को सुरक्षा देना और सही फैसले लेना सबसे ज्यादा जरूरी है. संजू और अभिषेक ने पिछले डेढ़-दो साल में टीम के लिए जो इम्पैक्ट पैदा किया है, उसे हम अचानक नजरअंदाज नहीं कर सकते. सिर्फ तीन या चार मैचों में फेल होने की वजह से हम उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते.”
ये भी पढ़ें: IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
संजू सैमसन VS वैभव सूर्यवंशी… कौन है बेहतर? पिछले 5 मैचों के आंकड़ों को देखकर खुद कीजिए फैसला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,