खबर शहर , अद्भुत: सात किलो का रजत मुकुट, 168 झांकियों में दिखेगा सनातन का विराट स्वरूप; सिया वरन को आज आएंगे रघुराई – INA

ढोल-नगाड़ों की गूंज और बैंड-बाजों की धुन के बीच मंगलवार को उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध राम बरात निकाली जाएगी। 168 झांकियों से सजी बरात में इस बार आस्था, सनातन परंपरा और सामाजिक संदेशों का विराट स्वरूप देखने को मिलेगा। बरात के सबसे . रजत रथ पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी विराजमान होकर नेतृत्व करेंगे। इसके बाद गोवर्धन लीला से लेकर तिरुपति बालाजी, सांवरिया सेठ, सालासर बालाजी, श्रीनाथजी, वैष्णो देवी और भगवान जगन्नाथ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों के प्रमुख धार्मिक स्थलों की झांकियां शामिल होंगी।