Sport : ICC वर्ल्ड कप ट्रॉफी से 2 गोल्ड मेडल तक… हरमनप्रीत कौर की कप्तानी की ये 10 बड़ी उपलब्धियों पर डालिए नजर #INA

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है. हरमन भारतीय क्रिकेट की सबसे सफल महिला कप्तान रही हैं और उन्होंने महिला क्रिकेट टीम को उसकी पहली आईसीसी ट्रॉफी भी जिताई है. हरमन को 2016 में टीम इंडिया का टी-20 फॉर्मेट में नियमित कप्तान नियुक्त किया गया था और फिर 2022 में मिताली राज के संन्यास के बाद उन्हें सभी प्रारूपों (वनडे, टी20 और टेस्ट) की पूर्णकालिक कप्तान बना दिया गया था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़े कमाल किए. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बतौर कप्तान हरमन की 10 सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जिताई पहली ICC ट्रॉफी

हरमनप्रीत कौर के कप्तानी करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ हरमनप्रीत पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं, जिन्होंने महिला वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई. वह कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी भारतीय कप्तान भी बनीं. यकीनन ये हरमन और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही.

2025 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में शानदार रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप 2025 में हरमनप्रीत सिर्फ कप्तान के तौर पर ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी बेहद महत्वपूर्ण रहीं. उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में अहम पारियां खेलीं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 89 रन बनाए और जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 167 रन की साझेदारी की. भारत ने 339 रन का लक्ष्य हासिल करके महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया. पूरे वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में हरमनप्रीत ने 331 रन बनाए, जो महिला वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा हैं.

एशियन गेम्स 2023 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2023 एशियन गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था. यह पहली बार था जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया. भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इस उपलब्धि ने भारतीय महिला क्रिकेट को एशियाई स्तर पर भी मजबूती से स्थापित किया.

बैक टू बैक दिलाई टीम इंडिया 2 गोल्ड

हरमनप्रीत ने 2026 एशियन गेम्स में भी भारतीय महिला टीम की कप्तानी की और भारत को लगातार दूसरी बार क्रिकेट में गोल्ड मेडल दिलाया. फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216/3 का विशाल स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को 69 रन पर समेट दिया. यह हरमनप्रीत की कप्तानी में एक और बड़ा बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट खिताब रहा.

2026 में भारत को आठवीं बार एशिया कप चैंपियन बनाया

महिला एशिया कप 2026 में भी हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने खिताबी जीत दर्ज की. पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए फाइनल में श्रीलंका को हराया और रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता. इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत की कप्तानी करियर में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया.

आपको बता दें, हरमन की कप्तानी में भारतीय हिला क्रिकेट टीम ने 4 बार एशिया कप का टाइटल जीता. 2012, 2022, 2024 और 2026 के सीजन शामिल हैं.

View this post on Instagram

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल

भारतीय दिग्गज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता. महिला क्रिकेट को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था और पहली बार में ही हरमन एंड कंपनी ने फाइनल तक का सफर तय किया. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बावजूद सिल्वर मेडल भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि रहा.हरमनप्रीत की टीम ने इस टूर्नामेंट के जरिए महिला क्रिकेट की लोकप्रियता को नए स्तर पर पहुंचाया.

मुंबई इंडियंस को WPL में बनाया चैंपियन

हरमनप्रीत कौर महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की पहली चैंपियन कप्तानों में शामिल हैं. WPL के पहले सीजन यानी 2023 में उनकी कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता. यह महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी घरेलू टी20 लीग के पहले संस्करण का खिताब था और हरमनप्रीत के कप्तानी करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी.

150 मैच में कप्तानी करने वाली एकमात्र कैप्टन

महिला एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट कर दिया और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया. भारत ने इस मैच में 11 ओवर से ज्यादा बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. यह मुकाबला टूर्नामेंट में भारत के दबदबे का उदाहरण रहा. इसी मैच में हरमनप्रीत कौर दुनिया की पहली कप्तान बनीं, जिन्होंने पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर 150 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की.

भारत को लगातार बड़े टूर्नामेंट में सफलता दिलाई

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व की सबसे खास बात यह है कि उनकी कप्तानी में भारत ने अलग-अलग फॉर्मेट और टूर्नामेंट में लगातार सफलता हासिल की है. 2025 का वनडे वर्ल्ड कप, 2026 का एशिया कप और 2026 एशियन गेम्स गोल्ड जैसी उपलब्धियां उनके कप्तानी दौर को खास बनाती हैं.

मुंबई इंडियंस को दो WPL खिताब दिलाने वाली कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने 2025 में मुंबई इंडियंस को दोबारा WPL चैंपियन बनाया. इस तरह वह दो WPL खिताब जीतने वाली कप्तान बनीं. मुंबई इंडियंस की कप्तानी में उनका रिकॉर्ड उन्हें WPL की सबसे सफल कप्तानों में शामिल करता है. लगातार बड़े घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कप्तानी करने से उनकी नेतृत्व क्षमता की मजबूती भी सामने आई.

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, सोशल मीडिया से दी जानकारी, पढ़ें पोस्ट में क्या-क्या लिखा

ICC वर्ल्ड कप ट्रॉफी से 2 गोल्ड मेडल तक… हरमनप्रीत कौर की कप्तानी की ये 10 बड़ी उपलब्धियों पर डालिए नजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button