Tach – सर्दियों में AC बंद करने से पहले जरूर करें ये 3 काम, वरना अगली गर्मी में आ सकती है बड़ी परेशानी

सर्दी का मौसम आते ही ज्यादातर लोग एसी बंद करके भूल जाते हैं. लेकिन अगर आपने इसे सही तरीके से पैक नहीं किया तो अगली गर्मी में परेशानी हो सकती है. एसी में बदबू आना, कम ठंडक देना, ज्यादा बिजली खर्च करना या अचानक खराब हो जाना जैसी समस्याएं आम हैं. इसलिए एसी को पूरी तरह बंद करने और पैक करने से पहले ये 3 जरूरी काम जरूर कर लें.

फिल्टर और कॉइल्स की अच्छी सफाई करें

पूरे गर्मी के मौसम में एसी के फिल्टर और कॉइल्स पर धूल, गंदगी और बैक्टीरिया जम जाते हैं. अगर इन्हें साफ किए बिना छोड़ दिया तो सर्दी में नमी के कारण फंगस और बदबू पैदा हो सकती है.

अगली गर्मी में एसी चालू करते ही गंदा हवा निकलने लगेगी और कूलिंग भी कम होगी.  सबसे पहले एसी का प्लग निकाल लें. इनडोर यूनिट के फिल्टर निकालकर हल्के साबुन वाले पानी से धो लें. अच्छे से धूप में सुखाकर वापस लगा दें.

कॉइल्स पर जमी धूल को सॉफ्ट ब्रश या वैक्यूम से साफ करें. आउटडोर यूनिट से भी पत्ते, धूल और कचरा हटा दें. इससे एसी की लाइफ बढ़ती है और अगली बार परफॉर्मेंस अच्छी रहती है.

ड्राई मोड में चलाकर नमी और पानी पूरी तरह निकालें

एसी के अंदर पानी जमा रहना सबसे बड़ा दुश्मन है. नमी से जंग लगती है, बैक्टीरिया पनपते हैं और बदबू आने लगती है. इसलिए बंद करने से पहले एसी को ड्राई मोड में 2-3 घंटे चलाएं. इससे अंदर की नमी सूख जाएगी.  ड्रेन पाइप और ड्रिप ट्रे में बचा पानी भी निकाल दें. अगर पाइप ब्लॉक है तो साफ कर लें. पानी पूरी तरह निकल जाने के बाद ही एसी बंद करें. यह छोटा सा कदम अगली गर्मी में बदबू और खराबी से बचाता है.

पावर काटें, कवर करें और रिमोट की बैटरी निकालें

सफाई के बाद एसी का मेन स्विच या एमसीबी बंद कर दें और प्लग निकाल लें. इससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन या शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं रहता. आउटडोर यूनिट को सांस लेने वाले कपड़े या खास एसी कवर से ढक दें. प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें क्योंकि वह नमी रोकता है.  रिमोट की बैटरी भी निकालकर रख दें.

लंबे समय तक बैटरी अंदर रहने से लीकेज हो सकती है और रिमोट खराब हो सकता है.ये तीन काम करने में ज्यादा समय नहीं लगता, लेकिन ये एसी को अगली गर्मी के लिए नया जैसा बना देते हैं.

सही देखभाल से सर्विसिंग का खर्च भी बचता है और एसी लंबे समय तक ठीक चलता है. इसलिए इस बार एसी बंद करते समय लापरवाही न करें. थोड़ी मेहनत अभी कर लें तो अगली गर्मी में बिना किसी टेंशन के ठंडक का मजा ले सकेंगे.


Source link

Back to top button