सड़क पर खड़े ट्रेलर में घुसी कार, 7 की मौत:इतनी तेज टक्कर कि ट्रेलर के भी पहिए टूटकर अलग हो गए, गुजरात का मामला- INA NEWS

गुजरात के भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा शिव शक्ति होटल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा टकराई। बोलेरो में अलंग शिपयार्ड के 7 कर्मचारी सवार थे। सभी काम के सिलसिले में भावनगर से अलंग शिपयार्ड जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि भारी-भरकम ट्रेलर तक के अगले पहिए टूटकर अलग हो गए थे। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विजयभाई चंदुभाई वोरा, पीयूषभाई बिपिनचंद्र शाह, प्रितेशभाई बिपिनचंद्र भयाणी, भार्गवभाई गोसाई, हिरेनभाई मेहता और योगेशभाई शाह और जयेशभाई हिम्मतभाई वसानी के रूप में हुई है। हादसे ती तीन तस्वीरें… CCTV में कैद हुआ हादसा
हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार बोलेरो सड़क के बाईं ओर खड़े ट्रक से टकराती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर से ट्रेलर कुछ इंच तक खिसक जाता है और ट्रेलर में बैठा ड्राइवर जमीन पर गिर जाता है। टक्कर से बोलेरो के अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगों ने किसी तरह तीन के शव और एक घायल को निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने अन्य शव निकाले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… सिवनी में सूत्र सेवा बस पलटी, एक यात्री की मौत:बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास 10 घायल; 5 की हालत गंभीर सिवनी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भोपाल से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी सूत्र सेवा बस सड़क के गड्ढे और ढलान के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button