Sport : IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने T20 इंटरनेशनल में जड़ा अपना पहला शतक, लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा #INA

IND vs WI: भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 171 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में, टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 32 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. अय्यर ने 102 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने नाबाद 37 रनों का योगदान दिया.

वेस्टइंडीज के लिए 172 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की. पहले ही ओवर में इन दोनों खिलाड़ियों ने 15 रन जड़ दिए थे. दोनों ने तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन फिर तीसरे ओवर में 29 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा. रोस्टन चेज ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा. अभिषेक 10 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और एक छक्का निकला.

इसके बाद संजू सैमसन अकिल हुसैन का शिकार बने. संजू 9 गेंद पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन फिर इसके बाद लखनऊ के मैदान पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का ऐसा तूफान देखने को मिला जिसे फैंस और ना वो खुद जल्दी भूल पाएंगे. अय्यर ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन फिर अगले 15 गेंदों में उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ दिया और टीम को शानदार जीत दिलाई. 

भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 171 रनों पर सिमट गई है. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शे होप ने 37 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं शेरफेन शेरफेन रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था. उनकी इस पारी में 6 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. वहीं अकिल हुसैन ने 15 रन और कमिल पूरन ने 12 रनों का योगदान दिया था. भारत की ओर से डेब्यू करने वाले नमन धीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके. जबकि मयंक यादव और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली.

अपडेट जारी है…

IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने T20 इंटरनेशनल में जड़ा अपना पहला शतक, लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button