भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोतवाली लोटन पुलिस एवं SSB बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त रूप से पैदल गश्त किया गया।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोतवाली लोटन पुलिस एवं SSB बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त रूप से पैदल गश्त किया गया।आज भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सीमा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से थाना कोतवाली लोटन पुलिस एवं SSB बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संयुक्त रूप से पैदल गश्त की गई। संयुक्त टीम द्वारा सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों, पगडंडियों एवं प्रमुख आवागमन मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी करते हुए सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई तथा आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। थाना कोतवाली लोटन पुलिस एवं SSB द्वारा भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतते हुए लगातार संयुक्त गश्त एवं निगरानी की जा रही है।