Sports- Argentina Vs Benin Live Score:आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भावुक हुए मेसी, टीम बस में छलके आंसू – Argentina Vs Benin Football Live Score Updates: Lionel Messi Farewell Last Match Result Photos -#INA

04:49 AM, 07-Oct-2026
Argentina vs Benin Live Score: स्कालोनी बोले- उनकी कमी खलेगी
अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने मेसी की विदाई से पहले उनकी जमकर तारीफ की। स्कालोनी ने कहा कि उन्होंने फुटबॉल मैदान पर मेसी जैसा प्रभाव पैदा करने वाला कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मेसी टीम के लिए एक अविश्वसनीय उदाहरण हैं। वह सबसे पहले पहुंचते हैं, सबसे आखिर में जाते हैं और अपनी फिटनेस से लेकर हर मुकाबले की तैयारी तक का पूरा ध्यान रखते हैं। स्कालोनी ने कहा कि मेसी के मैदान पर खेल को देखकर ही समझ आता है कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके साथियों को उनके व्यक्तित्व की वे खूबियां भी दिखाई देती हैं, जो उन्हें टीम के लिए सबसे बेहतरीन उदाहरण बनाती हैं।
04:40 AM, 07-Oct-2026
Argentina vs Benin Live Score: मेसी की विदाई पर रोनाल्डिन्हो का खास संदेश
अर्जेंटीना के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले मेसी के पूर्व बार्सिलोना साथी रोनाल्डिन्हो ने भावुक संदेश के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। रोनाल्डिन्हो ने कहा कि मेसी ने अपने देश और राष्ट्रीय टीम के लिए सब कुछ दिया है। उन्होंने मेसी के साथ अपने सफर को याद करते हुए कहा कि दोनों ने बचपन के सपने को पूरा किया और अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व चैंपियन बनने की खुशी हासिल की। रोनाल्डिन्हो ने मेसी को . के जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नाम अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के इतिहास में दर्ज है।
Qué placer y qué alegría haber formado parte de tu historia desde el primer día hermano! Nos hiciste sonreír y disfrutar tanto del fútbol!!! Tu nombre está en la historia de tu país, de todo el mundo… Solo nosotros sabemos la alegría que sentimos al cumplir nuestro sueño de infancia, representar a toda nuestra nación y ser campeones del mundo!!!! Lo diste todo por tu selección y por tu país… Te entiendo perfectamente y sé que todo lo relacionado con la familia nos hace replantearnos las cosas… Disfruta de la vida, hermano. Te deseo lo mejor, hoy y siempre
— Ronaldinho (@10Ronaldinho) October 6, 2026
04:33 AM, 07-Oct-2026
Argentina vs Benin Live Score: मेसी को रिवर प्लेट ने किया सम्मानित, मिला क्लब की मानद सदस्यता का दर्जा
लियोनल मेसी को अर्जेंटीना के लिए अपने आखिरी मुकाबले से पहले रिवर प्लेट की ओर से खास सम्मान दिया गया। क्लब के अध्यक्ष ने मेसी को मानद सदस्यता, एक स्मृति पट्टिका और उनके नाम वाली जर्सी भेंट की। मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर के इस भावुक मौके पर उन्हें मिले इस सम्मान ने विदाई की शाम को और खास बना दिया।
𝐋𝐈𝐎𝐍𝐄𝐋 𝐌𝐄𝐒𝐒𝐈, 𝐒𝐎𝐂𝐈𝐎 𝐇𝐎𝐍𝐎𝐑𝐀𝐑𝐈𝐎 𝐃𝐄 𝐑𝐈𝐕𝐄𝐑 𝐏𝐋𝐀𝐓𝐄 🤍❤️🤍 En un día histórico y acompañado por el Presidente @stefanocdicarlo, el mejor jugador de todos los tiempos recibió el carnet que lo distingue como Socio Honorario del Club, una placa conmemorativa y el Manto Sagrado con su nombre. ¡Gracias por el fútbol, Capitán! 🐐🇦🇷
— River Plate (@RiverPlate) October 6, 2026
04:28 AM, 07-Oct-2026
Argentina vs Benin Live Score: मेसी हुए भावुक, टीम बस से उतरते वक्त छलके आंसू
लियोनेल मेसी के लिए अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी मुकाबला भावुक कर देने वाला पल बन गया। टीम बस के स्टेडियम पहुंचने के दौरान मेसी की आंखों में आंसू नजर आए। अर्जेंटीना को कई यादगार जीत दिलाने वाले मेसी अब आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे और फैंस की आवाज में गूंजने वाले ‘मेसी… मेसी…’ के नारों को सुनेंगे। अर्जेंटीना के प्रशंसक इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
🚨 LEO MESSI CRYING IN THE BUS 😭 https://t.co/4VAObDR2Nw
— All About Argentina 🛎🇦🇷 (@AlbicelesteTalk) October 6, 2026
04:26 AM, 07-Oct-2026
Argentina vs Benin Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जारी
अर्जेंटीना: ई. मार्टिनेज, एन. टैग्लियाफिको, एन. ओटामेंडी, सी. रोमेरो, ए. गियाय, आर. डी पॉल, ए. मैक एलिस्टर, ई. फर्नांडीज, एल. मेसी, जे. अल्वारेज, एल. मार्टिनेज।
बेनिन: एम. डांजिनू, टी. ओउरो, वाई. रोश, एम. तिजानी, एल. ओमोरे, हसाने, एस. डी’अल्मेडा, जे. ओलायटान, यामिरू, आर. अलोको, ए. तोसिन।
04:24 AM, 07-Oct-2026
Argentina vs Benin Live Score: मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में जश्न का माहौल
मेसी के विदाई मुकाबले से पहले ब्यूनस आयर्स का एस्टाडियो मॉन्यूमेंटल पूरी तरह सज चुका है। स्टेडियम में फैंस का उत्साह चरम पर है और माहौल बेहद शानदार नजर आ रहा है। मुकाबला शुरू होने से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना के फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। अब सभी की नजरें उस पल पर टिकी हैं, जब मेसी आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे।
Los jugadores de Benín se toman fotos con la afición de Argentina antes de la despedida de Messi. Es el partido más amateur de la historia jajaja van a marcar 15 goles y 10 Messi. Capaz los de Benín lo celebran con el xd https://t.co/ZTgygS4bio
— MT2 (@madrid_total2) October 6, 2026
04:23 AM, 07-Oct-2026
Argentina vs Benin Live Score: मेसी का 208वां और आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
लियोनल मेसी अर्जेंटीना के लिए अपना 208वां और आखिरी मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे। ब्यूनस आयर्स में होने वाले इस मैच में मेसी की नजरें अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में 125 गोल के आंकड़े को और . बढ़ाने पर होंगी। प्रतिष्ठित नीली-सफेद जर्सी में यह उनका आखिरी मुकाबला होगा।
04:17 AM, 07-Oct-2026
Argentina vs Benin Live Score: आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भावुक हुए मेसी, टीम बस में छलके आंसू
फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी आज अर्जेंटीना के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगे। अर्जेंटीना की टीम बेनिन के खिलाफ मैदान पर होगी और इस मुकाबले पर दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 4:30 बजे शुरू होगा। मेसी के लिए यह मैच बेहद खास और भावुक होने वाला है, क्योंकि वह अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैदान पर नजर आएंगे।