खबर शहर , Agra News: फतेहपुर सीकरी में जल्द शुरू होगा लेजर शो – INA

आगरा। ऐतिहासिक धरोहर फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों के लिए जल्द ही एक नया और भव्य आकर्षण शुरू होने जा रहा है। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा यहां लेजर शो शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। लेजर शो के माध्यम से फतेहपुर सीकरी के निर्माण, मुगल साम्राज्य के इतिहास से लेकर भारत की आजादी के बाद तक के गौरवशाली सफर को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा।