Sport : भारतीय महिला क्रिकेट में नए युग की शुरुआत, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान, इस सीरीज से संभालेंगी कमान #INA

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में मंगलवार, 6 अक्टूबर, 2026 को एक नए और सुनहरे अध्याय की शुरुआत हो गई है. स्मृति मंधाना को आधिकारिक तौर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. लंबे समय तक टीम इंडिया की कमान संभालने वाली दिग्गज खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के पद छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने मंधाना के नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी है. मंधाना आगामी जिम्बाब्वे द्विपक्षीय सीरीज के जरिए टीम इंडिया की कमान संभालेंगी. 

कप्तानी मिलने पर भावुक हुईं मंधाना, हरमनप्रीत को कहा शुक्रिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा, “भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए एक बेहद खास और बड़ा सम्मान है. मैं BCCI, चयनकर्ताओं और अपनी साथी खिलाड़ियों की आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया.”

मंधाना ने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के योगदान की सराहना करते हुए आगे कहा, “मैं पिछले कुछ सालों में बतौर कप्तान हरमनप्रीत के शानदार योगदान को सलाम करती हूं. उन्होंने बेहद समर्पण के साथ टीम की कमान संभाली. मैं इस नई भूमिका के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को समझती हूं और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगी.” 

जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज से कमान संभालेंगे मंधाना

स्मृति मंधाना जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज से टीम इंडिया की कमान संभालेंगी. बीसीसीआई द्वारा घोषित दोनों स्क्वाड में मंधाना को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय का फुल-टाइम कप्तान बनाया गया है. टी20 टीम में शेफाली वर्मा और वनडे टीम में दीप्ति शर्मा उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगी. जबकि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर बतौर सीनियर बल्लेबाज टीम का हिस्सा रहेंगी. मंधाना के लिए बतौर कप्तान यह घरेलू सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई और आक्रामक दिशा देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगी.

भारतीय महिला टीम का T20 स्क्वाड: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमान कलिता और मिन्नू मणी।

भारतीय महिला टीम का वनडे स्क्वाड: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे और रेणुका ठाकुर।

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की हुई टीम में वापसी

भारतीय महिला क्रिकेट में नए युग की शुरुआत, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान, इस सीरीज से संभालेंगी कमान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button