दिल्ली – महिला पत्रकार का यौन उत्पीड़न: एसीपी भगत ने पुलिस प्रमुख को लिखा पत्र, इस आदेश को स्थगित रखने का किया आग्रह – #INA

राजधानी में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार का यौन उत्पीड़न करने के आरोप का सामना कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विवेक भगत ने पुलिस प्रमुख अनुराग कुमार को पत्र लिखा है। उसमें अपराध शाखा में जांच लंबित रहने तक उन्हें अतिरिक्त डीसीपी का कार्यभार सौंपने संबंधी आदेश को स्थगित रखने का आग्रह किया है।
एसीपी भगत ने पांच अक्तूबर के अपने पत्र में कहा कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) का कार्यभार सौंपने संबंधी एक आदेश सोमवार को जारी किया गया था। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि एक यूट्यूबर द्वारा मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में अपराध शाखा में मेरे खिलाफ लंबित जांच को देखते हुए, आदेश को स्थगित रखने का आग्रह किया है।
इससे पहले, दिल्ली सरकार ने देर रात कहा था कि भगत के अनुरोध पर उन्हें अतिरिक्त डीसीपी का कार्यभार सौंपे जाने के आदेश को तब तक रोका जा रहा है, जब तक कि महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न की पूरी जांच पूरी नहीं हो जाती। एडीसीपी भगत उन 12 दानिप्स (दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा) अधिकारियों में शामिल है, जिन्हें एडीसीपी के पद का कार्यभार सौंपने संबंधी आदेश जारी किया गया था।