UP News: Mathura News: गुरुकुल में 4 छात्रों की मौत मामले में एक्शन, FIR दर्ज; संचालक भी गिरफ्तार… टैंक में सफाई के लिए उतरे थे – INA
Mathura News: मथुरा के वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पानी के टैंक की सफाई के दौरान चार छात्रों की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में गुरुकुल के संचालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब हादसे की वजह और छात्रों को टैंक में उतारने की परिस्थितियों की जांच कर रही है.
टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे छात्र
बताया जा रहा कि रात के समय गुरुकुल के कुछ छात्र पानी के टैंक की सफाई करने के लिए अंदर गए थे. इसी दौरान एक के बाद एक छात्र बेहोश होने लगे. काफी देर तक अंदर गए छात्रों की कोई आवाज नहीं आई तो रुद्र नाम के एक छात्र को उन्हें देखने के लिए भेजा गया. रुद्र ने टैंक के अंदर जाकर देखा तो चारों छात्र बेहोशी की हालत में पड़े थे. उसने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसकी हालत भी बिगड़ने लगी और वह बेहोश होने लगा.
ये भी पढ़ें- 120 छात्र, 3 आचार्य और 51000 फीस वृंदावन के गुरुकुल की पूरी कहानी, जहां 4 बच्चों की हुई मौत
4 छात्रों की मौत, एक का इलाज
घटना की जानकारी मिलते ही गुरुकुल में मौजूद लोगों ने छात्रों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई. टीम मौके पर पहुंची और सभी छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने चार छात्रों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, रुद्र नाम के छात्र का भी इलाज किया गया. हादसे के बाद गुरुकुल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मृतक छात्र के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
चार छात्रों की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. CO वृंदावन संदीप कुमार के मुताबिक, मृतक छात्र विशु के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. विशु मेरठ के हस्तिनापुर का रहने वाला था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें- बच्चों को बचाने टैंक में उतरा, तो मैं खुद होने लगा बेहोश छात्र ने बताया वृंदावन गुरुकुल हादसे का खौफनाक मंजर
सुरक्षा इंतजामों की भी होगी जांच
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि छात्रों को पानी के टैंक में सफाई के लिए किन परिस्थितियों में भेजा गया था. टैंक में उतरने से पहले सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे और हादसे के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी भी जांच की जा रही है. चार छात्रों की मौत से गुरुकुल और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजर है.
Mathura News: गुरुकुल में 4 छात्रों की मौत मामले में एक्शन, FIR दर्ज; संचालक भी गिरफ्तार… टैंक में सफाई के लिए उतरे थे
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,