खबर शहर , Agra News: मोबाइल देखने से टोका तो युवक ने भाई-पिता को बुलाकर पीटा – INA

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित इलेक्ट्रॉनिक कांच फैक्टरी में मशीन पर काम करते समय मोबाइल देखने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। कहासुनी के बाद उसके पास काम कर रहे युवक ने अपने भाई और पिता को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने फैक्टरी में ही युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। इसमें गांव कुर्री थाना लाइनपार के पीड़ित नदीम को चोटें आईं। पीड़ित ने थाना दक्षिण पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, घटना छह अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद