दिल्ली – बदलने वाला है मौसम: बादल रहेंगे, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है हवा – #INA

दो दिन से तेज धूप और गर्मी झेल रही दिल्ली को वीकेंड पर कुछ राहत मिल सकती है। 9 अक्तूबर यानी शुक्रवार को राजधानी में मौसम करवट लेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल भी दिखेंगे, जिसके बीच से फूटती धूप की भी संभावना है। हालांकि बादलों और धूप के लुकाछिपी के कारण हल्की उमस या फिर सामान्य तापमान बना रह सकता है। वहीं, सुबह से दोपहर के बीच कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।