खबर शहर , आगरा: घर से नाराज होकर घाट पहुंची वृद्धा, टॉयलेट क्लीनर पीने के बाद बिगड़ी हालत; एसएन में तोड़ा दम – INA

 न्यू आगरा के पोइया घाट पर मंगलवार दोपहर टॉयलेट क्लीनर पीने वाली वृद्धा शीला देवी की एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। देव नगर, खंदारी निवासी शीला देवी (65) घर से किसी बात पर नाराज होकर पोइया घाट पहुंची थीं।


पुलिस ने उन्हें एसएन भेजकर परिजन को सूचना दी थी। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button