Sport : सचिन तेंदुलकर से विराट कोहली तक… नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, समर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि #INA

Nana Patekar Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई है. मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया था. सुबह 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. नाना पाटेकर के निधन से क्रिकेट के गलियारों में शोक का सन्नाटा पसर गया है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रवि शास्त्री सहित तमाम क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें भावपूर्व श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

सचिन तेंदुलकर ने दी श्रद्धांजलि

सचिन तेंदुलकर ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि के लिए पोस्ट करते हुए लिखा- “मुझे नाना पाटेकर एक बहुत ही सीधे-सादे और जमीन से जुड़े इंसान के तौर पर याद हैं. उनके काम में भी वही ईमानदारी झलकती थी. चाहे मराठी हो या हिंदी, उन्होंने जिन भी किरदारों को निभाया, उनमें हमेशा एक सच्चाई और असलियत दिखाई. उनके गुजर जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

विराट कोहली ने किया पोस्ट

विराट कोहली ने लिखा- “भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज. उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी. नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.”

रवि शास्त्री ने दी श्रद्धांजलि

रवि शास्त्री ने श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में लिखा- “नाना पाटेकर के बारे में खबर सुनकर हैरानी और दुख हुआ. वे बेहद टैलेंटेड थे. उनमें एक अलग ही तरह की स्पीड और बेमिसाल डायलॉग डिलीवरी थी, और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी का तो कोई जवाब ही नहीं था. वे भारतीय सिनेमा के सच्चे और अनोखे कलाकारों में से एक थे. असल मायनों में एक सच्चे कलाकार. ओम शांति.”

शिखर धवन ने किया पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी नाना पाटेकर को श्रृद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा – आज भारतीय सिनेमा ने एक बेहद खास कलाकार को खो दिया है. नाना पाटेकर साहब, आपका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. ओम शांति.

अजिंक्य रहाणे ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अजिंक्य रहाणे ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- नाना पाटेकर जी सचमुच एक बेहतरीन अभिनेता थे, जिनके काम ने कई पीढ़ियों को प्रेरित और उनका मनोरंजन किया है. उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी आत्मा को शांति मिले.

ये भी पढ़ें: ‘लाइफस्टाइल बदलेगी, सोच बदलेगी, फिर पता चलेगा…’, कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान, विनोद कांबली का दिया उदारण

सचिन तेंदुलकर से विराट कोहली तक… नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, समर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button