UP News: छुट्टी पर घर आए फौजी की नाक काटी, जांघ पर मारा हथौड़ा… ग्रेटर नोएडा में 3 दबंगों की हैवानियत – INA

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर से मानवता और कानून व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. देश की सीमा पर माइनस तापमान में ड्यूटी करने वाले भारतीय सेना के जवान के साथ बर्बरता. मामूली बाइक टकराने के विवाद में तीन युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. दबंगों ने मारपीट के दौरान लोहे की नुकीली वस्तु से वार कर फौजी की नाक का अगला हिस्सा काट दिया. फिर जांघ पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जवान को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़ित फौजी की पहचान अलीगढ़ जिले के बुढाका गांव निवासी रॉकी तालान के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रॉकी भारतीय सेना की 5 जाट बटालियन में तैनात हैं और वर्तमान में लद्दाख स्थित सियाचिन ग्लेशियर बेस कैंप में देश की सेवा कर रहे हैं. वो हाल ही में छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे. बुधवार देर शाम रॉकी जेवर से अपने गांव की ओर जा रहे थे. तभी जेवर के आर एंड आर टाउनशिप के पास उनकी बाइक की टक्कर एक अन्य युवक की मोटरसाइकिल से हो गई.
3 दबंगों ने बोला हमला: लोहे की नुकीली वस्तु से काटी नाक
टक्कर होने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि दूसरे युवक ने रॉकी के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते आरोपी के दो अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए. तीनों ने मिलकर जवान को घेर लिया और बेदर्दी से पीटना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: साहब! मेरी बीवी वापस दिलवा दो, सिपाही बनी तो राहुल से चला चक्कर, SP को दास्तां सुनाकर फफक पड़ा पति
हमलावरों ने लोहे की किसी नुकीली वस्तु से रॉकी के चेहरे पर सीधा वार किया, जिससे उनकी नाक का अगला हिस्सा कटकर अलग हो गया और अत्यधिक खून बहने लगा. इतना ही नहीं, दबंगों ने उनके पैर पर भी हथौड़े से हमला कर दिया.
परिजनों में भारी आक्रोश, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घटना के बाद खून से लथपथ जवान को तुरंत परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है. सीमा पर देश की रक्षा करने वाले फौजी के साथ छुट्टी के दौरान हुई इस बर्बरता से परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.
मामले में जेवर थाना प्रभारी ने बताया- परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत प्राप्त हो गई है. घायल जवान का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है, पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
छुट्टी पर घर आए फौजी की नाक काटी, जांघ पर मारा हथौड़ा… ग्रेटर नोएडा में 3 दबंगों की हैवानियत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,