खबर शहर , यूपी: प्रसूता की मौत पर जांच पूरी, तीन घंटे भर्ती के लिए भटके घरवाले; आज सामने आएगी रिपोर्ट – INA

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज में देरी से प्रसूता की मौत के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय समिति बृहस्पतिवार को प्राचार्य को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके आधार पर ही कॉलेज प्रशासन कार्रवाई तय करेगा।

शुक्रवार को तांतपुर निवासी विजय कुमारी (22) की मौत हो गई थी। पति लाखन और परिजन गौरव ने तीन घंटे तक मरीज को भर्ती नहीं करने और इमरजेंसी-स्त्रीरोग विभाग के बीच घुमाने का आरोप लगाया था। प्रसूता एंबुलेंस में ही तड़पती रही थी। पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद मरीज को भर्ती किया। इसके कुछ देर बाद ही प्रसूता की मौत हो गई थी।

मामले की जांच के लिए प्राचार्य ने उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह और डॉ. रेनू अग्रवाल की समिति बनाई थी। इसमें इमरजेंसी, स्त्री रोग और आईसीयू स्टाफ और पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच पूरी कर ली। प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद . की कार्रवाई तय होगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button