UP News: नोएडा के अस्पताल से 3 दिन का नवजात चोरी, CCTV में कैद हुई महिला की करतूत; बाइक सवार के साथ फरार – INA

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में तीन दिन के नवजात बच्चे के चोरी होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. फेस-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित भंगेल के मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह हुई इस घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. आरोप है कि एक अज्ञात महिला नवजात को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गई और पहले से मौजूद बाइक सवार युवक के साथ फरार हो गई. अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिला के बाइक पर युवक के साथ जाते दिखाई देने की बात सामने आई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, भंगेल निवासी सपना अपने पति गौतम के साथ डॉक्टर के पास गई थीं. उस समय उनका तीन दिन का नवजात बच्चा गौतम की सास रक्षा देवी के पास था. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिलने के बाद रक्षा देवी अपना सामान समेट रही थीं. इसी दौरान एक अज्ञात महिला नवजात को लेकर वहां से चली गई.

कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने अस्पताल और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी नवजात का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी भी मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की गई.

CCTV फुटेज में बाइक पर जाती दिखी महिला

नवजात के गायब होने की सूचना मिलने के बाद फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक महिला नवजात को लेकर बाइक सवार युवक के साथ जाते हुए दिखाई दी. पुलिस अब महिला और बाइक सवार युवक की पहचान करने के लिए अस्पताल परिसर के साथ-साथ आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि संदिग्ध महिला पिछले दो दिनों से नवजात के परिजनों के आसपास घूम रही थी और उनसे बातचीत भी कर रही थी. आशंका है कि महिला ने पहले परिजनों का भरोसा जीता और फिर मौका पाकर बच्चे को लेकर चली गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. थाना प्रभारी के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला और बाइक सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. तीन दिन के नवजात के इस तरह गायब होने से परिजन बेहद परेशान हैं. फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता बच्चे का पता लगाना और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ना है.

नोएडा के अस्पताल से 3 दिन का नवजात चोरी, CCTV में कैद हुई महिला की करतूत; बाइक सवार के साथ फरार


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button