Sport : 'सही समय आने पर उन्हें…' पूर्व क्रिकेटर ने किया संजू सैमसन का बचाव, जानिए वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोली कौन सी बड़ी बात? #INA

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत 7 बजे से होगी. ये मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और कौन प्लेइंग-11 से बाहर होगा. इस पर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बड़ा बयान दिया है. चेतेश्वर पुजारा ने आलोचना झेल रहे संजू सैमसन का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि कुछ मुकाबलों में कम स्कोर बनाने के बाद भी टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर शक नहीं करना चाहिए. संजू सैमसन एशियन गेम्स 2026 में 9, 7 और 2 रन की पारी खेली थी. पुजारा ने भरोसा जताया है कि सैमसन आगामी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. पुजारा ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए क्या कहा है. आइए जानते हैं. 

चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन दिया बड़ा बयान 

चेतेश्वर पुजारा ने  कहा कि, ‘मुझे उम्मीद है कि उन पर कोई दबाव नहीं होगा, क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप जीता है और वहां शानदार प्रदर्शन किया. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इसलिए, उनके प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने पर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए. हो सकता है कि एक या दो मैच खराब जाएं और ऐसे में टीम मैनेजमेंट को आगे आकर उन्हें सही संदेश देना चाहिए कि ‘आप इस टीम का अहम हिस्सा हैं और प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे, इसलिए मैदान पर जाएं, खुलकर खेलें और अपना स्वाभाविक गेम दिखाएं’.

वैभव को मौका देने पर क्या बोले पुजारा

पुजारा ने कहा कि, ‘टी20 फॉर्मेट में बीच-बीच में कुछ असफलताएं तो आती ही हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब आपको खिलाड़ी से बात करनी चाहिए और उन्हें सही संदेश देना चाहिए. हां, वैभव सूर्यवंशी भी हैं, सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा, लेकिन आप बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करते. अगर संजू दो-तीन पारियां और खेलते हैं, तो मुझे यकीन है कि वह शानदार प्रदर्शन करेंगे’. 

अभिषेक शर्मा पर पुजारा ने बोली बड़ी बात

उन्होंने अभिषेक शर्मा के बारे में कहा कि, ‘अभिषेक ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन शाई होप को जल्द ही समझ आ गया कि लखनऊ की पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी. ऑफ-स्पिनर्स के खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है, हालांकि उन्होंने इसमें काफी सुधार किया लेकिन लखनऊ में फिर से ऐसा लगा कि स्पिनर्स के खिलाफ उनका मन सही स्थिति में नहीं था. उनके शॉट चुनने के तरीके, खासकर रोस्टन चेज के खिलाफ, थोड़े बेहतर हो सकते थे. वह गेंद को कवर्स के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन आखिरकार गेंद लॉन्ग-ऑफ पर चली गई’.

पुजारा ने आगे कहा कि, ‘मुझे यकीन है कि वह बहुत जल्दी यह सीख जाएंगे, क्योंकि वह गेंद को अच्छी तरह टाइम कर रहे हैं. मुकाबलों के बीच का समय बहुत अच्छा नहीं था, इसलिए सिर्फ एक मैच के आधार पर उन्हें बहुत ज्यादा आंका नहीं जा सकता. यह उनके लिए बस एक खराब दिन था, लेकिन दूसरे टी20 में वह शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहेंगे’.

भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड 

भारत – श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज – शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.

ये भी पढ़ें : अजीत अगरकर के जाते ही होगी 3 सीनियर खिलाड़ियों की वापसी, अगले हफ्ते होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान

'सही समय आने पर उन्हें…' पूर्व क्रिकेटर ने किया संजू सैमसन का बचाव, जानिए वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोली कौन सी बड़ी बात?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button