Sport : अजीत अगरकर के जाते ही होगी 3 सीनियर खिलाड़ियों की वापसी, अगले हफ्ते होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान #INA

IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने से न्यूजीलैंड के दौरे की शुरुआत करने वाली है. इस दौरे पर इंडियन क्रिकेट टीम को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले 5 टी20 मुकाबले खेलने है. इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम 5 वनडे मैच खेलेंगी. इस दौरे पर भारत को 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं. ये पहला दौरा होगा, जब अजीत अगरकर के बगैर टीम इंडिया का चयन किया जा रहा है. इससे पहले अजीत अगरकर की लीडरशिप में भारतीय क्रिकेट टीम का चयन होता था. तो कई सीनियर खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता था. 

अब जब अगरकर का समय खत्म हो गया है और वो टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर नहीं है तो, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में तीन सीनियर खिलाड़ियों की वापस होना लगभग तय है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अजीत अगरकर की गैरमौजूदगी में भारतीय क्रिकेट टीम के अंतरिम चीफ सिलेक्टर के तौर पर काम कर रहे प्रज्ञान ओझा ने कुछ ऐसा ही किया है. उन्होंने अजीत अगरकर के जाने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड दौरे लिए टी20 टीम में एक ऐसे सीनियर खिलाड़ी की वापसी कराई दी है, जिसका करियर लगभग खत्म माना जा रहा था. 

3 सीनियर खिलाड़ियों की मिल सकता है वनडे टीम में मौका

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के 36 वर्षीय दाएं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं. उनको साल 2022 के बाद अब टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी गई है. अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान होना बाकी है. टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का ऐलान न्यूजीलैंड सीरीज के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते हो सकता है. इस टीम का चयन भी प्रज्ञान ओझा की लीडरशिप में होगा. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि, वनडे स्क्वाड में भी 3 ऐसे सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जिनका क्रिकेट करियर भी लगभग खत्म मना जा रहा है.

मोहम्मद शमी की हो सकती है वनडे में वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में तीन सीनियर खिलाड़ी की वापसी हो सकती है. इसमें सबसे पहले नाम मोहम्मद शमी का है. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बॉल से धमाल मचाने के बाद मोहम्मद शमी को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 24 विकेट लिए थे, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के 7 विकेट भी सामिल हैं. शमी ने भारत के लिए 108 वनडे मैचों की 107 पारियों में कुल 206 विकेट हासिल की हैं. उनके नाम 6 फाइव विकेट हॉल और 10 चार विकेट हॉल भी शामिल हैं.  

भुवनेश्वर कुमार को भी मिल सकता है वनडे में मौका

इस लिस्ट में दूसरा नाम भुवनेश्वर कुमार का है. भुवी की टी20 क्रिकेट टीम में वापसी हो चुकी है. अब उन्हें वनडे टीम में भी जगह मिल सकती है. भुवी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मद्देनजर टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम का ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की परिस्थितियों में टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए 121 वनडे मैचों की 120 पारियों में कुल 141 विकेट हासिल किए हैं. 

अक्षर पटेल की भी होगी वनडे में वापसी 

भारत के लिए अक्षर पटेल भी वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं. वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए हिसाब से टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे. अक्षर बॉल और बल्ले के साथ-साथ फील्डिंग से भी टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं. उनको लगाता टी20 क्रिकेट टीम में मौका दिया जाता है. वहीं उनके जैसे यानी की लाइक टू लाइक प्लेयर रविंद्र जडेजा वनडे टीम का हिस्सा होते हैं, जो अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में भी खेले थे. अब अक्षर को प्रज्ञान ओझा की लीडरशिप वाली चयन समित वनडे में भी जगह दे सकती है. अक्षर पटेल ने 75 मैचों की 52 पारियों में 4 अर्धशतकों की मदद से 918 रन बनाए हैं. वहीं इतने ही मैचों में उन्होंने 80 विकेट भी हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें : कुसल मेंडिस बने श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक इस कारण छोड़ दी कैप्टेंसी

अजीत अगरकर के जाते ही होगी 3 सीनियर खिलाड़ियों की वापसी, अगले हफ्ते होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button