UP News: कारसेवकों के खून से रंगे हैं हाथ, इसलिए नहीं किए रामलला के दर्शन, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ब्रजेश पाठक का हमला – INA

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मथुरा में दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के कार सेवकों के खून से हाथ रंगे हुए हैं इसलिए वह अयोध्या गए और राम लला के दर्शन नहीं किए.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को सनातन धर्म से कुछ लेना-देना नहीं है, वह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, समाजवादी पार्टी के नेताओं के दुखों हाथ कर सेवकों की खून से रंगीन हुए हैं, वह कैसे जा सकते हैं वह सिर्फ वोट पॉलिटिक्स कर सकते हैं.

चुनाव जीतें तो आयोग अच्छा, हारें तो खराब… बोले डिप्टी सीएम

सवाल किया के चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष हमलावर है तो ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह लोग जब चुनाव जीत जाते हैं तो कोई हल्ला नहीं करते. ये लोग केरल में जीते, तमिलनाडु और हिमाचल में जीत गए तो चुनाव आयोग अच्छा था और हार जाते हैं तो चुनाव आयोग बेकार है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष को पता है कि आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव होने वाले है, विपक्ष की लुटिया डूबने वाली है हार के बाद अपने चेहरे को छुपाने के लिए यह लोग फिर से षड्यंत्र रच रहे हैं.

मथुरा में अखिलेश पर बरसे ब्रजेश पाठक

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसान, युवा, गरीब और बुजुर्गों को पूरा सम्मान और विकास के अवसर देना है. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को सरकार की सभी योजनाओं का केंद्र बिंदु बताया.

वहीं. मीडिया से रूबरू होते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि सबसे पहले हम पंडित दीनदयाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. हमारी सरकार विकास को धरातल पर उतर रही है. हर किसान को किसान सम्मान निधि, लोगों को पक्का मकान, 5 लाख तक के इलाज की गारंटी सहित सैकड़ों योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे गरीब आम जनमानस को लाभ पहुंचाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का नहीं हो सकता, अखिलेश के आरोप पर ब्रजेश पाठक का पलटवार

कारसेवकों के खून से रंगे हैं हाथ, इसलिए नहीं किए रामलला के दर्शन, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ब्रजेश पाठक का हमला


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button