दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में सीएम ने किया दौरा:आर्ट्स फैकल्टी के बाहर छात्राओं से की बात, अंधेरे व टूटी सड़कों पर जताई नाराजगी- INA NEWS

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 7 अक्टूबर की शाम दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस का निरीक्षण किया और आर्ट्स फैकल्टी के बाहर छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। निरीक्षण में कई जगह अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की कमी, टूटे फुटपाथ, सीसीटीवी कवरेज में खामियां और कचरे की समस्या सामने आई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। सीएम ने साफ कहा कि कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button