Sport : स्टीव स्मिथ ने तोड़ा स्टीव वॉ का महारिकॉर्ड, अब पोंटिंग और बॉर्डर की बारी #INA

Steve Smith Record: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में उन्होंने पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे अब सिर्फ रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर हैं. स्मिथ की नजर अब इन दोनों दिग्गजों के रिकॉर्ड पर होगी.
25 रन बनाकर हासिल किया बड़ा मुकाम
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले स्टीव स्मिथ के नाम 125 टेस्ट मैचों में 10,920 रन दर्ज थे. स्टीव वॉ को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ 8 रन की जरूरत थी. स्मिथ ने पहली पारी में 53 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए. इसके साथ ही उनके टेस्ट रनों की संख्या 10,945 हो गई. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज स्टीव वॉ ने अपने टेस्ट करियर में 168 मैचों में 10,927 रन बनाए थे. स्मिथ ने उनसे आगे निकलकर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट इतिहास में तीसरा स्थान हासिल कर लिया.
One Steve passes another 📈
Smith passes Waugh . become Australia’s third-leading run-scorer in Tests pic.twitter.com/ifAnrDohF8
— Cricinfo (@cricinfo) October 9, 2026
रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर से कितने पीछे हैं स्मिथ?
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है. उन्होंने अपने करियर में 13,378 रन बनाए थे. इस सूची में दूसरे स्थान पर एलन बॉर्डर हैं, जिनके नाम 11,174 रन दर्ज हैं. स्टीव स्मिथ 10,945 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. उन्हें एलन बॉर्डर से आगे निकलने के लिए 230 रन और बनाने होंगे. वहीं, पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अभी 2,434 रनों की जरूरत है. स्टीव वॉ अब इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर 8,786 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
Steve Smith surpasses Steve Waugh, becomes Australia’s third-highest Test run-getter.
Ricky Ponting – 13378 runs
Allan Border – 11174 runs
Steve Smith – 10945 runs ⬆️
Steve Waugh – 10927 runs #SteveSmith #SAvsAUS pic.twitter.com/cbI6hrui8w— CREX (@Crex_live) October 9, 2026
13378 रन – रिकी पोंटिंग
11174 रन – एलन बॉर्डर
10945 रन – स्टीव स्मिथ
10927 रन – स्टीव वॉ
टेस्ट में स्मिथ का शानदार रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 125 टेस्ट मैचों की 223 पारियों में 37 शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 55.84 है. इस प्रदर्शन के दम पर वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हैं. वनडे क्रिकेट में भी स्मिथ का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उन्होंने 170 मैचों में 5,800 रन बनाए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 67 मैचों में 1,094 रन दर्ज हैं.
दुनिया में 12वें नंबर पर हैं स्मिथ
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की विश्व सूची में स्टीव स्मिथ 12वें स्थान पर हैं. भारत के सचिन तेंदुलकर 15,921 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं. इंग्लैंड के जो रूट 14,278 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. रिकी पोंटिंग 13,378 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 13,289 रन बनाए, जबकि राहुल द्रविड़ के नाम 13,288 रन दर्ज हैं.
यह भी पढ़ें- खतरा! इन 10 खिलाड़ियों की जगह वनडे वर्ल्ड कप 2027 में नहीं है पक्की, रोहित और जडेजा समेत ये बड़े नाम लिस्ट में शामिल
स्टीव स्मिथ ने तोड़ा स्टीव वॉ का महारिकॉर्ड, अब पोंटिंग और बॉर्डर की बारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,