UP News: बरेली में गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली; 2 पुलिसकर्मी घायल – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में गोकशी के मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि आरोपियों की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके से तमंचे, कारतूस, पशु काटने के उपकरण और एक सफारी गाड़ी बरामद की गई है. इससे पहले सुबह गौसेवकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी.

यह मामला आंवला-बदायूं मार्ग पर ग्राम सिकरोड़ा के पास का है. यहां गोवंशीय पशु का वध किए जाने की शिकायत मिलने के बाद आंवला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं. सीओ हेमंत उपाध्याय के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कनगांव के जंगल में घेराबंदी की. यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनकी पहचान मुरादाबाद निवासी हैदर अली और संभल निवासी शाहरुख के रूप में हुई.

ये भी पढ़ें- UP: लूट के आरोपी को पकड़ने गई शामली-मुजफ्फरनगर पुलिस पर हमला, ग्रामीणों ने बदमाशों को छुड़ाया

जंगल में बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को गोकशी में इस्तेमाल किए गए हथियार और उपकरण बरामद करने के लिए जंगल में ले जाया गया था. इसी दौरान आरोपियों ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और सब-इंस्पेक्टर सुमित कुमार घायल हो गए. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हैदर अली के बाएं पैर और शाहरुख के दाएं पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर आवारा गोवंशीय पशुओं की रेकी करने की बात बताई है. आरोप है कि वे रात में पशुओं का वध कर मांस दूसरे शहरों में बेचते थे. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. मुठभेड़ के बाद मौके से दो तमंचे, 315 बोर के दो खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण, रस्सी और एक सफारी गाड़ी बरामद की गई है.

गौसेवकों ने सुबह किया था हंगामा

इस घटना को लेकर सुबह गौसेवकों ने हंगामा किया था. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग उठाई. इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी रोकी गई थी. इसके बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हुई. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोकशी और पुलिस मुठभेड़ से संबंधित मुकदमे दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी हैदर अली के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

बरेली में गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली; 2 पुलिसकर्मी घायल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button