CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील:कंटीले तार लगे बेरिकेड्स से नाकेबंदी, प्रोटेस्ट में जाने से रोका जा रहा; गुरुग्राम में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट- INA NEWS

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज शानिवार (10 अक्टूबर) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान है। इस ऐलान को देखते हुए हरियाणा में भी सख्त कदम उठाए गए है। रात को ही हरियाणा-दिल्ली बॉर्डरों सील कर दिया गया। गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत के बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस ने भारी नाकेबंदी की गई है। सबसे ज्यादा कड़ाई गुरुग्राम-आया नगर बॉर्डर पर है, जहां सुरक्षा बलों ने कंटीली तारों वाले विशेष बैरिकेड्स और हाइड्रा मशीनें खड़ी की गई हैं। जरूरत पड़ने पर इन बेरिकेड्स की मदद से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया जाएगा। उधर, आंदोलन को मिल रहे राजनीतिक समर्थन को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सख्ती शुरू कर दी है। गुरुग्राम में शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्षों समेत कई बड़े कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने रात भर बॉर्डर पर बसों और कारों में चेकिंग अभियान भी चलाया। हरियाणा पुलिस की सख्ती और चेकिंग की PHOTO हरियाणा सरकार की ओर से इस तरह उठाए गए सख्त कदम… बॉर्डर पर वाहनों की भीड़ बॉर्डर पर चल रही इस सघन चेकिंग के कारण गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे के सरहौल बॉर्डर पर शुक्रवार को शाम से लेकर देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही अपने वाहनों से दिल्ली की तरफ आएं, अन्यथा भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। सीजेपी की मांगे और दिल्ली पुलिस की तैयारी, इन्फोग्राफिक्स में जानें
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |