Sport : नहीं करना पड़ेगा अब इंतजार! इस तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच? नोट कर लो टाइम और डेट #INA

IND VS WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज कर ली. ऐसे में अब तीसरा मुकाबला काफी अहम हो जाएगा, क्योंकि जो टीम भी उस मैच को जीतेगी, वह सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच कब, कहां और कितनी तारीख को खेला जाएगा.
कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा टी-20?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो 11 अक्टूबर यानि रविवार को खेला जाएगा. इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस का संडे सुपरसंडे बनने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया कैरेबियाई टीम के साथ तीसरा टी-20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.
IND VS WI हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है और कैरेबियाई टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं. भारत का विनिंग प्रतिशत 65.62 प्रतिशत है और उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है. मगर, वेस्टइंडीज की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को धूल चटाई है.
Brilliant knocks from Shai Hope and Sherfane Rutherford guide West Indies home in the 2nd T20I in Ranchi.
We move . Indore for the 3rd T20I.
Scorecard ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/Inp7I7R259
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज
वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है. दूसरा टी-20 मैच रांची में खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है. ऐसे में अब सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी अहम होगा, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का डबल धमाका! एक मैच में बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा सूर्यकुमार और स्टर्लिंग का महारिकॉर्ड
नहीं करना पड़ेगा अब इंतजार! इस तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच? नोट कर लो टाइम और डेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,